- •Best Family Quotes in English and Hindi
- •Family Thoughts in Hindi
- •Family Suvichar in Hindi
- •Cute Family Quotes in English and Hindi
- •Best Family Quotes in English and Hindi
- •Latest Family Quotes in Hindi
- •Short Family Quotes in English and Hindi
- •Parivar per suvichar
- •Family Bonding Quotes in Hindi
- •Family Suvichar in Hindi and English
- •परिवार पर सच्ची बातें
- •परिवार पर सुविचार
- •Sweet Family Thoughts
पति-पत्नी का संबंध प्रेम, सम्मान, विश्वास, सहयोग और समर्पण पर आधारित होता है। यह एक ऐसा रिश्ता है जहां दोनों एक-दूसरे के सपनों और लक्ष्यों का समर्थन करते हैं और जीवन के कठिन पलों में एक-दूसरे का सहारा बनते हैं। संघर्षों और त्रुटियों के बावजूद, वे अपने संबंध को मजबूती देते हुए हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ निभाते हैं।
Best Family Quotes in English and Hindi

किसी भी रिश्ते की कामयाबी का
(ART) formula :-
Adjust
Respect
Trust

छल, कपट, कुटिलता महाभारत रचते हैं
प्यार ,सहयोग, आत्मीयता परिवार की इमारत रचते हैं
Family Thoughts in Hindi
घर के आंगन में दीवार अच्छी नहीं लगती
भाई-भाई में तकरार अच्छी नहीं लगती
बड़े अनमोल होते हैं प्यार भरे रिश्ते
अपनों में जीत-हार अच्छी नहीं लगती
खुशियों की चादर बिछाकर,
दुखों में भी मिठास भर देते हैं
जब सब होते हैं साथ बैठकर
नीरस जीवन को भी खास कर देते हैं

बच्चों की हंसी
मां-बाप का दुलार
भाई की शरारत
बहनों का प्यार
हर दिल में बसती
परिवार की मिट्टी की महक अपार
तब लगता है यह जीवन है खुदा का
एक तोहफा बेशुमार

जीवन की महकती यादों की बारात निकली है
लो जी, आज फिर परिवार के बातों की बारात निकली है
Family Suvichar in Hindi
सुखी वहीं परिवार है
अधिकार और कर्तव्यों का समावेश हो जिसमें
प्यार, मेलजोल, खुशियों का प्रवेश हो जिसमें
कांटों भरा ताज पहनकर लो जी माथा फोड़ आया
घर का मुखिया आज फिर से चिंताएं सिर ओढ़ आया
जहां समर्पण, जिम्मेदारियां, प्रेम का संबंध है
अनैतिकता, दुर्व्यवहार, व्यसन पर प्रतिबंध है
सेवा, सुविधा, साधना का समुचित प्रबंध है
वही सुखी,समृद्ध सुपरिवार का आरंभ है
Cute Family Quotes in English and Hindi
कुछ कर दिया करो
कुछ टाल दिया करो
कुछ काम अपना माथा फोड़ने के बजाय
औरों पर डाल दिया करो

केवल साथ रहना ही काफी नहीं है
परिवार को जोड़े रखने के लिए
इससे भी ज्यादा जरूरी है
दिल से दिल का जुड़ा होना
बहुत आजादी से घर-परिवार टूटता है
तो बंदिशों से भी प्यार टूटता है
Best Family Quotes in English and Hindi
प – प्यार
रि – रिश्तेदार
वा – वाहक
र – रस
अर्थात प्यार और रस के साथ
जो रिश्तेदारी का वहन करें,वह परिवार है
Latest Family Quotes in Hindi

कोई नजरअंदाज कर दे
तो आप अपने
अंदाज में रहिए जनाब
एकदम बिंदास,
झक्कास
लाजवाब
मस्ती, सुकून, ढेर सारा प्यार चाहिए
तो बस तुम्हे एक प्यारा सा परिवार चाहिए
ईंट, पत्थरों से तो केवल मकान बनता है
मगर इंसानों के बीच प्यार से परिवार बनता है
Short Family Quotes in English and Hindi
परिवार वह जगह है, जहां आप अपने सभी सुख-दुख साझा कर सकते हैं|
परिवार आपको वह स्नेह देता है जो शायद आपको कहीं और नहीं मिलता

मेरा परिवार ही मेरी ताकत है
परिवार सुरक्षा की भावना के साथ-साथ फलने-फूलने का सुरक्षित वातावरण भी प्रदान करता है

जब फूलों सा खिलता हुआ एक परिवार होता है
तो हर घड़ी हर पल एक नया त्यौहार होता है
Parivar per suvichar
परिवार एक ऐसा सुरक्षा चक्र होता है
जिसके भीतर हमारी सभी अपेक्षाएं और इच्छाएं पूरी होती हैं
और
इसके बाहर जाकर हम जिम्मेदार नागरिक बनते हैं
परिवार हमारा उचित मार्गदर्शन करता है
परिवार इसके सदस्यों के लिए रीढ़ की हड्डी के समान है जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सहारा प्रदान कर साथ खड़ा रहता है
परिवार न केवल प्यार, सम्मान व समर्थन प्रदान करता है अपितु सिद्धांतों एवं मूल्यों का निर्माण भी करता है
परिवार ऐसी सुखद जगह है जहां आकर इंसान अपना सब दुख-दर्द भूल जाता है
परिवार ईश्वर की तरफ से मिला हुआ अलौकिक वरदान है
परंपरा, प्यार, एकता की भावना एक आदर्श परिवार के मूलभूत तत्व है।
पारिवारिक अशांति भी कहीं न कहीं अपराध की पृष्ठभूमि होती है
Family Bonding Quotes in Hindi

परिवार एक पेड़ की तरह है, जो इसके सदस्यों को छाया प्रदान करता है
परिवार पोषण के साथ-साथ शिक्षण भी देता है
Family Suvichar in Hindi and English
परिवार परंपरा, प्यार और एकता की ठोस नींव पर खड़ा होता है
परिवार एक अच्छा शिक्षक के साथ-साथ सच्चा मार्गदर्शक भी होता है

परिवार एक छत के नीचे रहने से नहीं बनताएकमत रहने से बनता है
परिवार पर सच्ची बातें
आचार, विचार व्यवहार, संस्कार प्यार, परिवार हर दिन, त्योहार
परिवार हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है, जो हमें नकारात्मकता से बचाकर प्रेरणा और संबल प्रदान करता है।
परिवार वह सुरक्षा का आवास है, जहां हम असली और खुले तरीके से खुद को प्रकट कर सकते हैं।
परिवार एक आदर्श है, जिसमें प्रेम, समर्पण और सदैव साथ चलने का भाव समाहित होता है
परिवार पर सुविचार
जब साथ होती है परिवार की मधुर ध्वनि दूर हो जाती है हर गम की तरंगों की लहरप्यार, समर्पण और सद्भाव रमता है जिसमेंपरिवार ही होता है हमारी सबसे अनमोल धरोहर।
रंगीन सपनों की छांव में बनती हैपरिवार की कहानी, हर किसी को देती है खुशियां कुछ नई , कुछ जानी-पहचानी।
मुसीबतों के समय होता है संगठनशील मददगार, परिवार ही होता है हमारी आत्मा का आधार।
दुआ है रब से कि यह प्यार बना रहे चलती रहें खुशियों की गाड़ी ,यह सम्मान, यह ऐतबार बना रहे।
परिवार वह मंदिर है जिसमें प्यार की पूजा होती है
परिवार एक पंख है, जो हमें उड़ान भरने की स्वतंत्रता देता है
परिवार हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है, जहां हमें प्यार, समर्पण और संघर्ष की सीख मिलती है।
Sweet Family Thoughts
“परिवार वह अमूल्य आभूषण है, जिसे हमेशा संभालकर रखना चाहिए
परिवार हमें मानवीय मूल्यों और संस्कृति की सीख देता है। यहां हम सीखते हैं कि अपने रिश्तेदारों, वृंद, और समुदाय के साथ संवाद और सहयोग कैसे करें।
परिवार हमारे जीवन का आनंद और खुशियों का स्रोत होता है। हमें अपने परिवार के साथ समय बिताने का आनंद और संतुष्टि मिलती है
जिस परिवार में एक का दुःख सबका दुःख हो जाता है
उस परिवार में वह दुःख भी सुख हो जाता है