Best Hindi Gazal on love | प्यार पर हिंदी ग़ज़ल प्यार या प्रेम व खूबसूरत एहसास होता है जो दिमाग से नहीं बल्कि दिल से किया जाता है। किया क्या जाता है अपने आप हो जाता है। जब हम किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो उसके प्रति एक मजबूत आकर्षण और निजी जुड़ाव महसूस करते हैं।हमारी रचना ‘बताया नहीं जाता’ प्यार पर खूबसूरत हिंदी ग़ज़ल है, जिसे भेजकर आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।अगर आपको Best Hindi Gazal on love | प्यार पर हिंदी ग़ज़ल पसंद आती है तो अपने मित्रों, रिश्तेदारों और सगे- संबंधियों को अवश्य प्रेषित करें।
बताया नहीं जाता (New Hindi Gazal on love)
प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास होता है जो हमें मानसिक और आंतरिक खुशी प्रदान करता है परंतु कभी-कभी यह बहुत कष्टप्रद भी हो जाता है। जब हम अपनी भावनाओं को उससे कह नहीं पाते या फिर उसे खोने से डरते हैं। प्यार में पड़े हुए लोगों की जिंदगी तक बदल जाती है पर सच्चे प्यार का मतलब यह नहीं है कि हम जिससे प्यार करते हैं,वह भी हमें प्यार करें। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपना प्यार नहीं है।
प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत बंधन है जो 2 लोगों को अटूट रिश्ते में बांधता है। अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं और अपनी भावनाओं का इजहार नहीं कर पाते तो फिर आप इस रचना से बहुत कुछ जुड़ाव महसूस करेंगे। Also Read Heart Touching Love Gazal Hindi | हिंदी में खूबसूरत गजल

हाल- ए- दिल उनसे अपना सुनाया नहीं जाता प्यार कितना है हमको, बताया नहीं जाता
वे चाहे न चाहे, यह हक है उन्हें बस हमसे ही उनको भुलाया नहीं जाता
कहां से चले थे,कहां आ गए इससे आगे और हमसे अब जाया नहीं जाता
न काबू में दिल है, न रातों को चैन धड़कनों से भी आराम फरमाया नहीं जाता
दिल में दफन है, जो राज- ए -मोहब्बत क्यों हमसे अपना प्यार जताया नहीं जाता
ढूंढती हैं निगाहें जिसे चारों तरफ उस चेहरे से हमारी ओर क्यों आया नहीं जाता
मन मार के बैठे हैं बस उनकी छोटी सी हां के लिए अजी प्यार को इतना भी आजमाया नहीं जाता
अपना दुखड़ा सुनाकर भी क्या फायदा दिल के टुकड़ों को तो हरदम दिखाया नहीं जाता
अपनी जान से भी ज्यादा परवाह है उसकी पर इन होठों से दीवानगी को उसकी, गाया नहीं जाता
ओझल न हो जाए कहीं आंखों से मेरी इसी डर से तो और हमसे सोया नहीं जाता
उस मुखड़े से अनु यह कैसी दिल्लगी जिसे देखे बिना तुझसे मुस्कुराया नहीं जाता
Bataya Nahin Jata (Emotional Hindi Gazal on love)
Haal- e-dil unse apana sunaya nahin jataPyar kitana hai hamko, bataya nahin jata
Ve chaahe na chaahe, ye hak hai unhenBas hamse hi unko bhulaya nahin jata
Kahan se chale the,kahan aa gayeIssse aage aur hamse ab jaya nahin jata
Na kabu me dil hai, na raaton ko chainDhadkanon se bhi aaraam faramaya nahin jata
Dil me dafan hai, jo raaj- e -mohabbatKyon hamse apna pyar jataya nahin jata
Dhunḍhati hain nigaahen jise chaaron tarafUs chehare se hamari or kyon aaya nahin jata
Man maar ke baiṭhe hain bas unaki chhoṭi si haan ke liyeAji pyar ko itana bhi aajmaya nahin jataApna dukhada sunakar bhi kya fayadaDil ke ṭukadon ko to hardam dikhaya nahin jata
Apni jaan se bhi jyada parwah hai uskiPar in hoṭhon se deewanagi ko uski, gaya nahin jataOjhal na ho jaye kahin aankhon se meriIsi ḍar se to aur hamse soya nahin jata
Us mukhade se anu yah kaisi dillagiJise dekhe bina tujhase muskuraya nahin jata
दोस्तो ! आज की ब्लॉग पोस्ट Best Hindi Gazal on love | प्यार पर हिंदी ग़ज़ल पढ़ने के लिए धन्यवाद। हम आशा करते है कि आप सभी को यह गजल पसंद आई होगी। इस ग़ज़ल को आप अपने जिगरी दोस्तों और परिजनों के साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे-Facebook ,Twitter, Instagram ,WhatsApp इत्यादि पर शेयर कर सकते हैं इस पोस्ट के बारे में आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।