Best Poem on Parivartan in Hindi | परिवर्तन पर बेहतरीन हिंदी कविता महात्मा बुद्ध का कथन है कि यह जगत एक धोखा है । समय के साथ परिवर्तन निश्चित है,अवश्यंभावी है। समुद्र में आया तूफान कुछ समय पश्चात शांत हो जाता है। रात के बाद दिन, दिन के बाद रात यह चक्र निरंतर चलता रहता है । इंसान जन्म लेता है,शैशवावस्था युवावस्था, प्रौढ़ावस्था, वृद्धावस्था जैसी अवस्थाओं से गुजरकर अंततः मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। पतझड़ में पत्ते झड़ जाते हैं तो बसंत ऋतु में नए पत्ते वृक्ष को हरा भरा कर उसे मनमोहक बना देते हैं ।
अतः परिवर्तन जीवन का अभिन्न अंग है, अटल है, अकाट्य है। आइए अनुप्रिया द्वारा रचित परिवर्तन पर बेहतरीन हिंदी कविता|Best Poem on Parivartan ( Change) in Hindi के माध्यम से परिवर्तन की सच्चाई की अनुभूति करें।

परिवर्तन पर बेहतरीन हिंदी कविता (Poem on Parivartan)
कोई ईश्वर-प्रदत्त कोई मानव-निर्मित आने वाले कल के लिए परिवर्तन, एक अलंकार, एक कृति
नदी का पानी कभी न ठहरा कल-कल बहता रहता बचपन, यौवन और बुढ़ापा चक्र यह चलता रहता शाश्वत सत्य यही जीवन के लिखित, सदा संयमित
तरुवर बढ़कर देता छांव जो कल तक था बीज जड़-चेतन सब रूप बदलते क्या मानव, क्या चीज जीवन का सारा बदलाव कुछ नियमित, कुछ अनियमित
जग में यह व्यापक बदलाव धूप लगे कभी छांव कुछ को लगे स्पर्श नया यह कुछ के जड़ गए पांव इसके हर कण- कण की दृष्टि में कुछ सम्मति, कुछ आपत्ति
राजनीति, साहित्य, कला हो हो समाज या कोई विज्ञान परिवर्तन आधारशिला है जानो तुम इसका संज्ञान परंपरा निरंतरता की कभी पूर्ति, कभी क्षति
Parivartan Per Kavita (Poem on Parivartan)
koii iishvar-pradattkoii maanav-nirmitaane vaale kal ke lieparivartan, ek alankaar, ek kṛti
nadii kaa paanii kabhii n ṭhaharaakal-kal bahataa rahataabachapan, yowvan owr budhaapaachakr yah chalataa rahataashaashvat saty yahii jiivan kelikhit, sadaa samyamit
taruvar badhakar detaa chhaanvjo kal tak thaa biijjad-chetan sab ruup badalatekyaa maanav, kyaa chiijjiivan kaa saaraa badalaavkuchh niyamit, kuchh aniyamit
jag men yah vyaapak badalaavdhuup lage kabhii chhaanvkuchh ko lage sparsh nayaa yahkuchh ke jad gae paanvisake har kaṇ- kaṇ kii dṛshṭi menkuchh sammati, kuchh aapatti
raajaniiti, saahity, kalaa hoho samaaj yaa koii vijñaanparivartan aadhaarashilaa haijaano tum isakaa sanjñaanparamparaa nirantarataa kiikabhii puurti, kabhii kshati
Also Read Latest 70+ Good Morning Shayari in Hindi | दिल को छू जाने वाली गुड मॉर्निंग शायरी
Parivartan Hindi poem
परिवर्तन ही जीवन का सार है, हर पल नया, हर दिन उपहार है। कल जो था, आज वो नहीं रहा, आने वाला कल, नयी राह दिखा रहा।
पतझड़ के बाद ही बहार आती है, अंधेरे के बाद ही सुबह मुस्काती है। जो समय के संग बहना सीख लेता है, वही जीवन में आगे बढ़ पाता है।
Parivartan hi jeevan ka saar hai,Har pal naya, har din uphaar hai.Kal jo tha, aaj wo nahi raha,Aane wala kal, nayi raah dikha raha.
Patjhad ke baad hi bahaar aati hai,Andhere ke baad hi subah muskaati hai.Jo samay ke sang behna seekh leta hai,Wahi jeevan mein aage badh paata hai.
परिवर्तन जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह केवल समय का बहाव नहीं, बल्कि हमारी सोच, आदतों और हालातों का विकास भी है। जब हम परिवर्तन को अपनाते हैं, तो हम खुद को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हैं। चाहे वह तकनीक में हो, सोच में हो या समाज में – परिवर्तन ही वह शक्ति है जो ठहरे हुए जीवन को गति देती है। बदलते समय के साथ चलना ही सफलता की कुंजी है। इसलिए, परिवर्तन से डरें नहीं, उसे गले लगाएं – क्योंकि यही जीवन का सच्चा सत्य है।
उम्मीद करते है कि आपको अनुप्रिया द्वारा लिखित परिवर्तन पर बेहतरीन हिंदी कविता | Best Poem on Parivartan ( Change) in Hindi जरूर पसंद आयी होगी। आप हमारा यह लेख आप अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों के साथ Facebook , Instagram, Twitter, WhatsApp इत्यादि पर साझा कर सकते है, और हमें कमेंट में बता सकते है कि आपको हमारा यह लेख कैसा लगा।