ShayariMetro Logo
Legacy Posts

Best Pyar Bhari Dosti Gazal In Hindi | बेस्ट दोस्ती गजल| Best Dosti Shayari 2025

By ShayariMetroUpdated: 28 दिसंबर 2024281 min read

प्यार भरी Dosti Ghazal in Hindi, बेस्ट दोस्ती गजल

कुछ रिश्ते जन्म से हमारे साथ होते हैं, और कुछ हम अपनी पसंद से बनाते हैं। ऐसा ही एक खूबसूरत रिश्ता है दोस्ती का, जो दुनिया के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक है। सच्ची दोस्ती एक ऐसा वरदान है, जो हर किसी को नसीब नहीं होता। इस रिश्ते की सबसे खास बात यह है कि इसकी कोई उम्र नहीं होती, और समय के साथ यह और भी मजबूत बनता जाता है। दोस्ती के इन्हीं गहरे और खूबसूरत जज़्बातों को हमने प्यार भरी Dosti Ghazal in Hindi, बेस्ट दोस्ती गजल में शब्दों का रूप देने की कोशिश की है।

Best Dosti Gazal in Hindi | Best Dosti shayari in Hindi | Friendship shayari | shayarimetro

दोस्ती पर गजल | Dosti Gazal

अंग्रेजी में एक कहावत है: ‘A friend in need is a friend indeed.’अर्थात जो मुसीबत के समय काम आए वही सच्चा मित्र है। वह मनुष्य बड़ा भाग्यशाली होता हैं, जिसका कोई सच्चा मित्र होता है वह जीवन के सुख को दोगुना करता हैं. एवं दुःख को आधा। दोस्ती ईश्वर का दिया हुआ अनमोल वरदान है। हमें हमेशा इसकी कद्र करनी चाहिए।

दोस्ती में आपकी

समंदर सी दोस्ती में आपकी हम तैरेंगे कभी, कभी डूब जाएंगे

क्षणभंगुर सा है यह जीवन सारा हम जोड़ेंगे इसे कभी, कभी टूट जाएंगे

तेरा मेरा साथ बहुत खास होगा हम मनाएंगे कभी, कभी रूठ जाएंगे

न लाना कभी मन में कोई खटास दिल का क्या है मिलेंगे कभी, कभी फूट जायेंगे

प्यार से खरीद लोगे, तो सब आपका अजी दुनियादारी में भटकेगें कभी, कभी छूट जाएंगे

अक्ल की बात तुम्हें क्या सुझाऊं यारा यादों के खजाने भरेंगे कभी, कभी लुट जाएंगे

मिले हैं दो अंजाने मुखड़े सजीले अनु जिंदगी की धूप में खिल जाएंगे कभी, कभी सूख जाएंगे

…. ‘अनु-प्रिया’

Dosti per Khubsurat Gazal

Samandar si dosti me aapkiHam tairenge kabhi, kabhi ḍuub jayenge

Kshaṇ-bhangur sa hai yah jeevan saraHam jodenge ise kabhi, kabhi ṭuuṭ jayenge

Tera mera saath bahut khaas hogaHam manayenge kabhi, kabhi ruuṭh jayenge

Na lana kabhi man men koi khaṭaasDil ka kya hai milenge kabhi, kabhi phuuṭ jaayengePyaar se khareed loge, to sab aapkaAji duniyadaari me bhaṭakegen kabhi,kabhi chhuuṭ jayenge

Akal ki baat tumhen kya sujhaun yaaraYaadon ke khajaane bharenge kabhi, kabhi luṭ jayenge

Mile hain do anjaane mukhade sajeele AnuZindagi ki dhuup me khil jayenge kabhi, kabhi suukh jayenge

Badnam Kiya Hai

Best Dosti Gazal in Hindi | Best Dosti shayari in Hindi | Friendship shayari | shayarimetro

दोस्ती एक ऐसा पवित्र रिश्ता होता है जो प्यार, समझदारी, विश्वास और समर्पण से बनता है। एक लड़का और एक लड़की की दोस्ती विश्वास, सहायता और सम्मान पर आधारित होती है। दोस्ती में खुशियां और दुःख दोनों साझा किए जाते हैं। परंतु कभी-कभी समाज लड़का और लड़की की दोस्ती को स्वीकार नहीं कर पाता और उन पर कई गहरे इल्जाम लगाए जाते हैं। कुछ इसी ताने-बाने को इस ग़ज़ल में प्रस्तुत किया गया है।

प्यार भरी Dosti Gazal in Hindi | बेस्ट दोस्ती गजल

जब-जब भी दोस्ती का नाम लिया है मत पूछो उस पर कितना काम किया है

ख्याली पुलाव बनाने में सब थे माहिर हद से ज्यादा मैंने इंतजाम किया है

दोस्ती के भी कुछ उसूल होते हैं सीखकर जिंदगी से, आगे इसे अंजाम दिया है

उम्र बस खेलने-खाने तक की अभी भी थी दिल के फंसने-फंसाने तक का इल्ज़ाम दिया है

शेर की खाल ओढ़े चले आते हैं सब हरे-भरे घावों का हमें ईनाम दिया है

उलूल-जुलूल सवालों में घेर-घूरकर कुछ लोगों ने ही जा इसे बदनाम किया है

आगे आने वाली नस्लें जब भी पूछेंगी अनु ने सोच-समझकर करने का पैगाम दिया है

…….. ‘अनु-प्रिया’

Best Dosti Gazal in Hindi and English

Jab-jab bhi dosti kaa naam liya haiMat puuchho us par kitna kaam kiya hai

Khyaali pulaav banaane me sab the maahirHad se jyaada maine intajaam kiya hai

Dosti ke bhi kuch usuul hote hainSeekhkar jindagi se, aage ise anjaam diya hai

Umar bas khelane-khaane tak ki abhi thiDil ke phansane-phansaane tak ka ilzaam diya hai

Sher ki khaal odhe chale aate hain sabHare-bhare ghaavon ka hamen iinaam diya hai

Uluul-juluul sawalon me gher-ghurakarKuch logon ne hi ja ise badnaam kiya hai

Aage aane wali naslen jab bhi puchengiAnu ne soch-samajhkar karane ka paigaam diya hai

नया इंतजार है

Best Dosti Gazal in Hindi | Best Dosti shayari in Hindi | Friendship shayari | shayarimetro

दोस्ती की राह में एक नया आगाज़ है दिल की धड़कनों को नया इंतज़ार है।

सफ़र ये नया है, मुश्किलें हैं नयी सिर्फ यह दोस्ती नहीं, उससे बढ़कर प्यार है

हंसते-हंसते गुज़ारेंगे हम जिंदगी के पल इसमें रूठना- मनाना, थोड़ी-थोड़ी तकरार है

क्या करें कि दिल को करार नहीं आता चढ़ा उसके प्यार का खुमार ही खुमार है

चाहत का सिलसिला चलेगा दिल से भी आगे बेचैन होगा वह भी कभी, कभी मुझे इंतजार है

मुस्कान भरी चादर ओढ़ रखी थी पहले पर आने से उसके हर तरफ बहार ही बहार है

ज़िंदगी की हर मोड़ पर हम संग होंगे मेरे-उसके प्यार की खूबसूरत पुकार है

तकाजा है दुनिया का जलना-जलाना रंग बदलती दुनिया में इक वो ही भरोसेदार है

चलती रहे हमेशा ये प्यारी सी दोस्ती, हर सांस को बस आज उसी की दरकार है।

उसके बिना अब मेरी पहचान अधूरी है अब वही मेरा मांझी, वही सरकार है

गजल तो लिखनी थी अनु हमारी मुलाकात पर चंद बातें कैसे लिखूं जब किस्सों की भरमार है

…….. ‘अनु-प्रिया’

Beautiful Ghazals on Friendship|Friendship Shayari

Also Read Best 80+ Alone Shayari in Hindi | अकेला सैड शायरी

Dosti ki raah me ek naya aagaaz haiDil kii dhadkanon ko naya intazaar hai.

Safar ye naya hai, mushkilen hain nayiSirf yah dosti nahin, usase badhakar pyar hai

Hansate-hansate guzaarenge ham jindagi ke palIsme ruuṭhana- manana, thodi-thodi takraar hai

Kyaa karen ki dil ko karaar nahiin aataaChadhaa usake pyaar kaa khumaar hii khumaar hai

Chaahat kaa silasila chalegaa dil se bhi aageBechain hoga wah bhi kabhi, kabhi mujhe intajaar hai

Muskaan bharii chaadar odh rakhi thi pahalePar aane se usake har taraf bahaar hi bahaar hai

Zindagi ki har mod par ham sang hongeMere-usake pyaar ki khuubsuurat pukaar hai

Takaaja hai duniya ka jalana-jalaanaRang badalatii duniya me ek wo hi bharosedaar hai

Chalati rahe hamesha ye pyaari si dosti,Har saans ko bas aaj usi ki darkaar hai.

Usake bina ab meri pahachaan adhuuri haiAb wahi mera maanjhi, wahi sarkaar hai

Gajal to likhani thi Anu hamaari mulakaat parChand baaten kaise likhun jab kisson ki bharmaar hai

दोस्ती की मिठास

कहते हैं न कि सच्चे दोस्त की पहचान बुरे वक्त में होती है, इसलिए जो आपके बुरे समय में आपके साथ खड़ा होता है वही आपका सच्चा दोस्त होता है।कई बार किसी कारणवश हम हताशा और दुखों से घिर जाते हैं। यह ऐसा समय होता है, जब हम अंदर से बहुत टूटा हुआ महसूस करते हैं। ऐसी परिस्थितियों में हम चाहकर भी किसी को अपने मन की बात नहीं बता पाते, पर सच्चे मित्र से साझा कर सकते हैं क्योंकि हमें उस पर अपने से भी ज्यादा विश्वास होता है।

Best Dosti Gazal in Hindi | Best Dosti shayari in Hindi | Friendship shayari | shayarimetro

हमने जब से आपकी दोस्ती की मिठास चखी है आपके साथ ही अपनी खुशियों की महफिल सजाई है।

चाहत का रंग आँखों में छाया है नूर बनकर आपके साथ ने मेरे सपनों को नई उमंग दिखाई है।

जिंदगी भर के सब उदास रंग कहीं खो से गए हैं आपके आगमन से इतनी खुशियां झिलमिलाई हैं।

हमारी बातों को आपने तहे दिल से समझा,जाना दोस्ती की इस गाथा में जैसे वफ़ा दिखलाई है।

जैसे रातों को चांदनी बिखेर चमका देता है चांद आपसे हमारी अंधियारी जिंदगी भी जगमगाई है।

हमसे हमारी मुस्कान चुराने का हक़ भी है आपका आपके सारे गम चुराने की बारी अब मेरी आई है

मोहब्बत के दरिया में डूबने का आलम तो देखो सपनों में डूबी रातें आज फिर से खिलखिलाई हैं

आपकी पनाह में सदा खुश रहेंगे हम, यकीं है हमें इन प्यारी-प्यारी बातों को सोचकर अनु की आंख डबडबाई है।

…….. ‘अनु-प्रिया’

Hamane jab se aapki dosti ki miṭhaas chakhi haiAapke saath hi apani khushiyon ki mahfil sajaii hai.

Chaahat ka rang aankhon me chhaya hai nuur banakarAapke saath ne mere sapnon ko nayi umang dikhaaii hai.

Zindagi bhar ke sab udaas rang kahin kho se gaye hainAapke aagaman se itani khushiyaan jhilmilaaii hain.

Hamari baaton ko aapne tahe dil se samajha,jaanaDosti ki is gaathaa me jaise wafa dikhalaaii hai.

Jaise raaton ko chaandani bikher chamaka deta hai chaandAapse hamari andhiyaari jindagi bhi jagamagaaii hai.

Hamase hamaari muskaan churane ka haka bhi hai aapkaAapke saare gam churaane kii baari ab meri aayi hai

Mohabbat ke dariya me ḍuubane ka aalam to dekhoSapanon me ḍubii raaten aaj phir se khilkhilai hain

Aapki panaah me sada khush rahenge ham, yakiin hai hamenIn pyaari-pyaari baaton ko sochakar Anu kii aankh ḍabḍabaaii hai.

दोस्ती की राह में

अपने दोस्त के साथ बिताए गए प्रत्येक पल बड़े ही रोमांचक और मजेदार यादगारों से भरे होते हैं।अच्छे मित्रों की यह सबसे बड़ी खासियत होती है, कि वे गलत को गलत और सही को सही कहने में संकोच नहीं करते हैं।

Best Dosti Gazal in Hindi | Best Dosti shayari in Hindi | Friendship shayari | shayarimetro

दोस्ती की राह में चलकर आया हूँ, खुद को यहाँ तेरे साथ पाया हूँ।

ये दिल की बातें हैं, ये अलफाज नहीं बस तुझसे दोस्ती की ख्वाहिश लाया हूँ।

मुसीबतों के बादल छाए रहे हम पर तेरी पनाह में पर सब कुछ भुलाया हूँ।

हर रोज़ तेरे साथ मेरे पल महकते हैं, दोस्ती के इन लम्हों में जीता आया हूँ।

तेरा साथ जो मिला है, मोल नहीं उसका अनमोल दोस्ती को दिल से गुनगुनाया हूँ।

चलती रहे संग तेरे मेरे जीवन की नैया, थाम हाथ बहुत दूर तक तेरे साथ आया हूं

दोस्ती का ये सफर किसी जन्नत से कम नहीं तुम मेरे, मैं तुम्हारा साथी बनकर आया हूँ।

…….. ‘अनु-प्रिया’

दोस्ती पर खूबसूरत शायरी/ ग़ज़ल

Dosti ki raah me chalakar aaya hun,Khud ko yahan tere saath paaya hun.

Ye dil ki baaten hain, ye alfaaz nahinBas tujhse dosti ki khwahish laya hun.

Musibaton ke baadal chhaye rahe ham parTeri panaah me par sab kuch bhulaya hun.

Har roz tere saath mere pal mahakate hain,Dosti ke in lamhon me jeeta aaya hun.

Tera saath jo mila hai, mol nahin uskaAnmol dosti ko dil se gungunaya hun.

Chalati rahe sang tere mere jeevan ki naiya,Thaam haath bahut duur tak tere saath aaya hun

Dosti ka ye safar kisi jannat se kam nahinTum mere, mai tumhaara saathi bankar aaya hun.

दोस्ती पर खूबसूरत शायरी / ग़ज़ल-दोस्ती का रंग

Best Dosti Gazal in Hindi | Best Dosti shayari in Hindi | Friendship shayari | shayarimetro

दोस्ती का नया-नया रंग चढ़ा है, हर रोज़ एक नया ढंग, संग चढ़ा है।

बातें हैं नयी, ज़िन्दगी की लहरों सी, मन में एक नया तूफां ,संग चढ़ा है।

हसरतों का सफर अब शुरू हो चला सपनों की उड़ानों का रंग, संग चढ़ा है।

मुस्कानों की बारिशें हो रही यहाँ, खूबसूरत एहसासों का रंग, संग चढ़ा है।

बातें बदल गई हैं, नज़रें भी, जुबां भी, दिल का प्रेमराग हर पल, संग चढ़ा है।

दोस्ती का सफर अब चल पड़ा है आगे, दिलों की धड़कनों का रंग, संग चढ़ा है।

नये रिश्तों की ये गहराईयां अजब सी हैं झिझक भी है आशिकी का रंग, संग चढ़ा है।

दोस्ती की रौशनी बुनी है अनु इस ग़ज़ल में, पर प्यार का हर लफ़्ज़ नया, संग चढ़ा है।

Pyar Bhari Dosti Gazal in Hindi | बेस्ट दोस्ती गजल

Dosti kaa naya-naya rang chadha hai,Har roz ek naya ḍhang, sang chadha hai.

Baaten hain nayi, zindagi ki laharon si,Man me ek naya tufaan ,sang chadha hai.

Hasaraton ka safar ab shuru ho chalaSapanon kii udaanon kaa rang, sang chadha hai.

Muskaanon ki baarishen ho rahi yahaan,Khubsurat ehasaason ka rang, sang chadha hai.

Baaten badal gayi hain, nazaren bhi, jubaan bhi,Dil ka premraag har pal, sang chadha hai.

Dosti ka safar ab chal pada hai aage,Dilon ki dhadkanon ka rang, sang chadha hai.

Naye rishton kii ye gahraaiyaan ajab si hainJhijhak bhi hai aashiki ka rang, sang chadha hai.

Dosti ki rowshani buni hai Anu is gazal me,Par pyar ka har lafz naya, sang chadha hai.

दोस्ती पर बेहतरीन हिंदी गजलें

Best Dosti Gazal in Hindi | Best Dosti shayari in Hindi | Friendship shayari | shayarimetro

दोस्ती भी न, अनमोल दवा है यारों हर दर्द को हलका कर जाती है।

खुशनुमा दिन हों या मुसीबत भरी रातें यारों की मदद से चुटकी में कट जाती हैं

छोटी सी ही है मेरे दोस्तों की महफिल पर बड़े-बड़े गम यह दोस्ती मिटाती है।

हंसी-मजाक और प्यार की मिठास, दोस्ती जिंदगी को ख़ूबसूरत बनाती है।

जब तक हम साथ हैं, कोई डर नहीं, दोस्ती की रौशनी हर रास्ता बताती है।

मिट्टी की खुशबू जैसे दिल में जा बसती है, दोस्ती की सुगंध मन को महकाती है

जब भी चाहो तुम यारों के सुर-ताल की बात करो, दोस्ती की धुन सबके मन को भाती है।

अलग हो जाएँगे रास्ते कभी ज़माने में ऐसे पर भी दोस्ती हमेशा याद आती है।

चलो अनु ज़िंदगी के सफ़र में हंसे-मुस्कुराएँ दोस्ती ही सबको हकीकत में जीना सिखाती है।

….. ‘अनु-प्रिया’

Beautiful Dosti Gazal on Friendship

Dosti bhi na, anmol dawa hai yaaronHar dard ko halaka kar jaati hai.

Khushnuma din ho ya museebat bhari raatenYaaron ki madad se chuṭki me kaṭ jaati hain

Chhoṭi si hii hai mere dosto ki mahfilPar bade-bade gam yah dosti miṭaati hai.

Hansi-majaak aur pyaar ki miṭhaas,Dosti jindagi ko khubsurat banati hai.

Jab tak ham saath hain, koi ḍar nahin,Dosti ki roshani har raasta bataati hai.

Miṭṭii ki khushabu jaise dil me jaa basati hai,Dosti kii sugandh man ko mahakati hai

Jab bhi chaaho tum yaaron ke sur-taal ki baat karo,Dosti ki dhun sabke man ko bhaati hai.

Alag ho jayenge raaste kabhi zamaane meAise par bhi dosti hamesha yaad aati hai.

Chalo anu zindagi ke safar me hanse-muskurayenDosti hi sabko hakeekat me jeena sikhati hai.

दोस्तो ! आज की ब्लॉग पोस्ट Best Pyar Bhari Dosti Gazal in Hindi, बेस्ट दोस्ती गजल पढ़ने के लिए धन्यवाद। हम आशा करते है कि आप सभी को यह शायरी ग़ज़ल पसंद आई होगी। इन गजलों को आप अपने जिगरी दोस्तों और परिजनों के साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे-Facebook ,Twitter, Instagram ,WhatsApp इत्यादि पर शेयर कर सकते हैं इस पोस्ट के बारे में आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है। साथ ही साथ इन सभी गजलों मे कौन सी ग़ज़ल ने आपके दिल को छुआ, हमें अवश्य बताएं। आपका सहयोग हमें और काम करने की प्रेरणा देता रहेगा। धन्यवाद||

Share this article