- •Best दिल छूने वाली Two Line Hindi Shayari
- •बेहतरीन दिल छूने वाली दो लाइन शायरी/कोट्स -‘अनु-प्रिया’
- •Best Two line Sad shayari/quote – Sabak
- •Best Two line shayari/quotes- Kasur
- •Latest Two Line Sad shayari/quotes- majburiyan
- •Do Line ki Bewafa Shayari/ Quotes- Sazda
- •Lajawab Do line Hindi Shayari/Quotes
- •Latest Two Line Shayri /Quote- Gustakhi
- •Bahas per do laenge Khubsurat Hindi shayari
- •दो लाइन की हिंदी शायरी 2024
- •Heart Touching Emotional Sad Shayari /Quotes in Hindi
- •Top two line Hindi Shayari
- •Very short two line shayari
- •Bewafa pyar per do line ki khubsurat shayari
- •Top two line Hindi Shayari
- •Tanhaiyon Per Two Line Hindi Shayari
- •Two line Dil shayari/ Quote
- •Udaas two line Hindi Shayari-jaam banke

Best दिल छूने वाली Two Line Hindi Shayari
बेहतरीन दिल छूने वाली दो लाइन शायरी/कोट्स -‘अनु-प्रिया’

Best Two line Sad shayari/quote – Sabak
कोई अपना ही सिखा जाता है जिंदगी में सबक
गैरों के रुलाने से तो सिर्फ कसक उठती है

खामोश लबों पर धड़कनों का शोर है,
बेबस हूं भला दिल पर किसका जोर है
कितनों को बिगड़ते देखा है मोहब्बत में
अब जाना कि लोग प्यार को अंधा क्यों कहते हैं
कुछ रिश्ते दिल से निभाए नहीं जाते
यह वह अफसाने हैं जो सुनाए नहीं जाते
Best Two line shayari/quotes- Kasur
कसूर इतना था कि किसी पर हक जताया था
आज महसूस हुआ कि कितने पराए थे
दिल के दर्द को दबाकर हंस लेता हूं
वह समझते हैं बहुत खुश मिजाज हैं हम
पूरी उम्र निकल जाती है गलतियां की कीमत चुकाने में
कुछ समझने में, कुछ जमाने को समझाने में
जिंदा हूं अब तक, तुम्हें खबर तो होगी
परवाह भले न हो, मगर नजर तो होगी
अब क्या पूछोगे हमारे दिल में क्या है
जो समझे थे वही, भला और क्या है
दिल बेचैन सा रहता है, तुझसे जुदा होकर
खैर तुम बताओ कैसा लग रहा है, हमसे खफा होकर
तेरी यादों का आलम मुझे जीने नहीं देता
और मिलने का मौसम मुझे मरने नहीं देता
आपको हमसे शिकायत जिंदगी भर रहेगी
क्या है न कि आपके अरमान बहुत है
आपकी खामोशी को यह दिल जान लेता है
भरी भीड़ में भी आपको पहचान लेता है
आंखों से बहकर निकलते हैं दर्द दिल के
बड़ी तकलीफ में हूं मोहब्बत करके

Latest Two Line Sad shayari/quotes- majburiyan
मजबूरियां बताओगे लोग फायदा उठाएंगे
तुम्हारी खोदी मिट्टी में तुम्ही को गाड़ आएंगे
कुछ ऐसी मार मोहब्बत मार जाती है
कि अपनों से ही दुनिया हार जाती है
मेरे फसाने की न सुन, दिल की आवाज पर जा
जमाने की ना सुन, इन आंखों के अंदाज पर जा
कई सवाल खड़े हो जाते हैं जिंदगी में,
कितने बवाल खड़े हो जाते हैं जिंदगी में
सपनों को हकीकत कभी नहीं समझिए
जिंदगी की जरूरत क्या है, बस यही समझिए
दिल खाली-खाली भी है और खामोश भी
कुछ जागा हुआ भी है और कुछ बेहोश भी
जानता हूं, वह हरदम दुआ देगा
मुमकिन ही नहीं कि वह मुझे भुला देगा
बहुत बेवकूफ बन लिए आपसे प्यार करके
मजबूर से हो गए दिल को बेकरार करके
वह मुझसे मेरी मोहब्बत की गवाही मांगते हैं,
भला वह क्या जाने खुदा से हरदम उन्हें मांगते हैं

भोले बनकर चुपचाप घाव कुरेदना जानते हैं
वाकिफ होके मेरे दर्द से भी उसे उकेरना जानते हैं
Do Line ki Bewafa Shayari/ Quotes- Sazda

सजदा किए रही इबादत में तेरी
तुम किसी और के खुदा बन गए
कसूर क्या है पूछ बैठे तकदीर से
बोला शायद अनजान है तू
अपनी किस्मत की लकीर से
तुमसे खुशनसीब नहीं होगा कोई और, कि तुम्हें हम मिले
जानते हो क्योंकि हर कोई आपको नहीं समझेगा
आपका एक आंसू मेरे दिल पर भारी है
आपको खुश रखना मेरी जिम्मेदारी है
हर मिट्टी की फितरत में वफा नहीं होती
प्यार का पौधा हर जमीं पर नहीं लगता
Lajawab Do line Hindi Shayari/Quotes

मुझसे मत पूछ मेरे लिए खास क्या है
तू दूर है मुझसे, अब पास क्या है
हमारी तकलीफ से आपको क्या लेना-देना
दिल का दर्द है, कभी ना कभी चला जाएगा
सिरहाने रखकर सोती हूं यादें तुम्हारी
कि शायद नींद में ही सही तुमसे मुलाकात हो जाए
आंखों में समंदर लेकर थोड़ा मुक़र से गए
इधर हम थे, वह संग किसी और के उधर से गए

बड़ा लाजवाब सा था तेरा मेरा मिलना भी
कुछ कदम साथ चले, फिर अजनबी हो गए

सौ थप्पड़ भरोसे का खाकर भी नहीं संभले
अमां गुस्ताखी की भी कोई हद होती है
सब कुछ बदल जाता है, मगर हालात नहीं बदलते
उत्तर मिल जाने पर भी क्यों सवालात नहीं बदलते
हमारी खुशी तो कब की खुदकुशी कर चुकी
तुम्हारी खुशियां तुम्हें मुबारक
पीठ पीछे घाव देना तो कोई तुमसे सीखे
इतने रंग बदलना कोई तुमसे सीखे
किसी पत्थर को अपना समझने की भूल ना करना
कोई शीशा बेवजह यूं ही नहीं टूटता
Latest Two Line Shayri /Quote- Gustakhi

खूब बिकता है पानी बंद होके शहरों में
लोग यूं ही कहते हैं अनमोल की कोई कीमत नहीं होती
Bahas per do laenge Khubsurat Hindi shayari

जब बातें उन्हीं से होती हों
तो बहस भी उन्हीं से होगी न
बातों की बजाय गर हाथ पकड़ते
तो शायद हम तुम्हें, तुम हमें समझते
आंखों का पानी उसके मरता चला गया
जब हद से ज्यादा उसकी इज्जत करता चला गया
वह अपना प्यार पाकर निखरते चले गए
और हम उनकी याद में बिखरते चले गए
दो लाइन की हिंदी शायरी 2026
बहुत खास बिछड़ गया है कोई शायद
मेरे दिल से पूछो न पतझड़ कैसा होता है

Heart Touching Emotional Sad Shayari /Quotes in Hindi
तनहाइयां कुछ इस तरह मुझ पर मेहरबान हुईं
कि अब हर आहट को मेरी चौखट से डर लगता है

Top two line Hindi Shayari

उधेड़कर मेरे जख्मों को बार-बार
हैरान हैं सितमगर कि कैसे जिंदा हूं मैं
Very short two line shayari
जज्बातों ने कैसी यह अंगड़ाई ली है
जिनके खामोशी के चर्चे थे, उन्होंने लड़ाई की है

काश कि शेर होते
ऐसे तो ना ढेर होते

Bewafa pyar per do line ki khubsurat shayari
ले मंजूर कर इस्तीफा मेरी एक तरफा मोहब्बत का
घड़ियां बीत गई तेरे प्यार की नौकरी में जी हजूरी करते-करते

Top two line Hindi Shayari
हुस्न पर कैसे-कैसे इल्जाम लगा करते हैं
अजी मुस्कुराने पर भी सवाल उठा करते हैं
जिंदगी को चाहे जितना update कर लो
कुछ न कुछ miss हो ही जाता है
अपनी खुशियों को यूं तबाह मत होने देना
भारी कीमत चुकाई है इसे पाने की तुमने
जो सबको दिखाई दे, वह मैं नहीं
जो अपनी सफाई दे, वह मैं नहीं

Tanhaiyon Per Two Line Hindi Shayari
तनहाइयां अब महफिलों से घबराने लगी हैं
भीड़ में शक्लें पुरानी याद आने लगी हैं
Two line Dil shayari/ Quote
वफा की बात चलती है तो सिर झुका लेते हैं
कैसे कह दूं अपने दिल से, कि यकीन है उन पर
Udaas two line Hindi Shayari-jaam banke
मत करिए जिक्र मुझसे मेरे इन सूनी आंखों का
कि अब वो लौटकर नहीं आएगा कोई जाम बनके
Ki ab vah Lautkar Nahin aaega Koi jaam banke
…….. ‘अनु-प्रिया’