ShayariMetro Logo
Legacy Posts

Happy Independence Day Shayari In Hindi | देशभक्ति शायरी 2026 - Shayari Metro

By ShayariMetroUpdated: 15 दिसंबर 2025284 min read

इस मौके पर अगर आप अपने दोस्तों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो 15 अगस्त की बधाई शायरी बोलकर या 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शायराना अंदाज़ में Happy independence Day Shayari in Hindi | देशभक्ति शायरी के माध्यम से अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को विश कर सकते हैं । कई वर्षों तक गुलाम रहने के बाद हमारा देश भारत अंग्रेजों के चंगुल से 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था। इसी आजादी को त्योहार के रूप में हम भारतीय प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। आज़ादी के लिए हुए संघर्ष एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कोई भूल नहीं सकता। इस दिन सभी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।

15 अगस्त पर शायरी फोटो

देशभक्ति शायरी

Happy independence Day Shayari in Hindi | देशभक्ति शायरी 2026 Shayari Metro

Happy Independence Shayari

आजादी का जश्न कुछ यूं मनाया करो

छोड़ पुरानी रंजिशें आगे बढ़ जाया करो

Azadi ka jasn kuch Yun manaya karoChhod purani ranjisen aage badh Jaya Karo

सोने की चिड़िया कहा जाने वाला भारत देश महान है

स्वतंत्रता का पर्व मनाना आजादी के परवानों का सम्मान है

Sone ki chidiya kaha jaane wala Bharat Desh mahan HaiSwatantrata ka parv manana azadi ke parvahon ka Samman hai

Happy independence Day Shayari in Hindi | देशभक्ति शायरी 2026 Shayari Metro

है कसम कि तुझको भारत मां

नीलाम नहीं होने देंगे

बह जाए लहू का हर कतरा

ईमान नहीं डिगने देंगे

सांसों में तिरंगा बसता है

नस- नस मे वतन परस्ती है

हम लाल है तेरे आंचल को

बदनाम नहीं होने देंगे …….’अनु-प्रिया’

Deshbhakti Wali Shayari

Hai Kasam ki tujhko Bharat maaNeelaam nahin hone dengebah jaye lahoo ka har KatraImaan nahin digne dengesaanson mein tiranga basata hainas- nas me watan-parasti haiham Laal hai tere Aanchal koBadnaam nahin hone denge …..’Anu-priya’

15 अगस्त पर शायरी

Happy independence Day Shayari in Hindi | देशभक्ति शायरी 2026 Shayari Metro

हम अपनी जिद पर जो आ जाए

औकात नहीं तूफानों की

गूंजेगा यशगान हमारा ही

ललकार है हिंदुस्तानी की

Ham apni zid per jo aa jaenAukat nahin toofano kiGunjega yashgaan hamara hiLalkar hai Hindustani ki

Desh bhakti shayari

इंकलाब की आग को बुझने नहीं देंगे

तिरंगे की शान कभी मिटने नहीं देंगे

हिंदुस्तान के हम जैसे लालों के होते हुए

इस देश की आजादी छिनने नहीं देंगे

Inqlaab ki Aag Ko bujhne nahin dengeTirange ki shan kabhi mitane nahin dengeHindustan ke ham Jaise Laalon ke hote hueIs desh ki azadi kabhi chhinne nahin denge

चीटियों को भी पता है चाशनी कहां से आएगी

चिरागों को भी पता है रोशनी कहां से आएगी

हिंदुस्तान के दुश्मन भी अच्छे से जानते हैं

कि उनका सिर कुचल देने वाली वाहिनी कहां से आएगी

Chitiyon ko bhi pata Hai chasni Kahan se aayegiChiragon ko bhi pata Hai Roshani kahan se aayegiHindustan ke Dushman bhi acche se jante HainKi unka sir kuchal Dene Wali Vahini kahan se aayegi

कहीं नक्शे का नक्श ना बदल जाए

गद्दारों के चंगुल में आकर हिंदुस्तान ना बदल जाए

Kahin nakshe ka naksh na Badal jaayeGaddaron ke changul mein Aakar Hindustan na Badal jaaye

15 अगस्त पर शायरी 2 line

वतन सा प्यारा महबूब मिला है

उस पर तिरंगा लहराता क्या खूब मिला है

Vatan se pyara Mehboob mila haiUss per tiranga lahrata kya khoob mila hai

केवल बातों से ही देश की हिफाजत की नहीं जाती

मुल्क के लिए तो फना होने की भी इजाजत ली नहीं जाती

Keval baton se hi desh ki hifajat ki nahin jaatiMulk ke liye to fanah hone ki bhi ijaajat lee nahin jaati

जंग रंग ला ही देगी

आजादी ढंग ला ही देगी

Jung rang la hi degiAzadi dhang la hi degi

मशक्कतों के बाद अंधेरों की हस्ती हिला रखी है

आजादी का तेल पीकर विकास की लौ जला रखी है

Maskaton ke baad andheron ki Hasti hila rakhi haiAzadi ka tel pikar Vikas ki Lau jala rakhi hai

“अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं

सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं”

“Apni aazadi ko ham hargiz mita sakte nahinSar kata sakte hain lekin sar jhuka sakte nahin”

“जो भरा नही है भावों से,

जिसमे बहती रसधार नही

वो हृदय नही है पत्थर है,

जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं”

Jo bhara nahin hai bhavo se, jisme bahti rasdhar nahinWo hraday nahi hai pathar hai jisme swadesh ka pyar nahin

Happy independence Day Shayari in Hindi | देशभक्ति शायरी 2026 Shayari Metro

हिंदुस्तान की पावन धरा पर ही बस हमारी जिंदगानी हो

हमारी पहचान सिर्फ और सिर्फ हिंदुस्तानी हो

Hindustan ki Pavan Dhara per hi Bas hamari jingani HoHamari pahchan sirf aur sirf Hindustani Ho

आजादी खैरात में नहीं मिली थी हमें

कितनी चिंताएं जली थी न जाने कितने सालों तक

Azadi khairaat mein nahin mili thi hamenKitni chitaen jali thi na jaane kitne saalon Tak

ओढ़ तिरंगा फना हो गए भारत मां की गोद में

आजादी की खुशबू उस मिट्टी में आज भी महकती है

Aur tiranga Fanaa ho gaye Bharat maa ki gode meinAzadi ki khushbu uss mitti mein Aaj bhi mahakati Hai

“सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है”

“Safroshi ki tamnna ab hamare dil mein haiDekhna hai zor kitna baju-e-qatil mein hai”

“मैं जला हुआ राख नहीं,

अमर दीप हूँ

जो मिट गया वतन पर,

मैं वो शहीद हूँ”

“Mai jala hua rakh nahin, amar deep hoonJo mit gaya watan par, mai wo shaheed hoon”

जब तक रगों में लहू का एक भी खतरा रहेगा

दुश्मनों को हम जैसी हस्तियों से खतरा रहेगा

Jab tak rago mein lahu ka ek bhi Katra bachegaDushmanon ko ham Jaisi hastiyon se khatra rahega.

वतन के लिए उल्फत तो मरकर भी कम न होगी

इस जमीं को तो आसमां में भी याद रखेंगे

Vatan ke liye ulfat to mar kar bhi kam na hogiIs jami ko to Aasman mein bhi yaad rakhenge

आजादी की वर्षगांठ पर बच्चा-बच्चा बोलेगा

हर गली में शहर-शहर में ‘वंदे मातरम’ गूंजेगा

Azadi ki varshgaanth per baccha baccha bolegaHar gali mein Shahar-Shahar mein ‘Vande Mataram’ gunjega

Happy independence Day Shayari in Hindi

अंजाम की परवाह हम जैसे देशभक्त नहीं करते

बस फर्ज निभाते हैं अपनी आखिरी सांस तक

भरोसा है आजादी की शाम होने नहीं वाली

दुश्मनों की ईट से ईट बजा देंगे बन लाश तक

Anjam ki parvah ham Jaise deshbhakt nahin karteBus farj nibhate Hain apni aakhri sans TakBharosa Hai azadi ke Sham hone nahin waliDushmanon ki int se int Baja denge banke laash Tak

मोड़ देंगे हर जांबाज हिंदुस्तानी उस तूफान को

जो हमारे इरादों से टकराएगा

कर देंगे छलनी सीना दुश्मनों का निडर हो के

जो देश पर आंख गड़ाएगा

Mod denge har janbaaz Hindustani uss tufan koJo hamare iradon se takraegaKar denge chalni Seena dushmanon ka nidar Ho keJo is Desh per aankh gadhaega

15 अगस्त की देशभक्ति शायरी Attitude

Happy independence Day Shayari in Hindi | देशभक्ति शायरी 2026 Shayari Metro

जीतने को सारा

आसमान निकले हैं

हम हिंदुस्तान के बादल हैं

गरजेगें भी…

और

जमकर बरसेंगे भी…

हथेलियों पर रखकर

जान निकले हैं ‌‌ ‌……’अनु-प्रिया’

Jeetne ko SaraAasman nikle Hainham Hindustan ke Badal Haingarjaenge bhi…..aurjamkar barsenge bhi…hatheliyo par rakhkarJaan nikle Hain……..’Anu-priya’

हिंदुस्तान हमारी आन बान शान है

इसके ऊपर भूल से भी आंख नहीं धरते

जान जुटा देंगे,

हो जाएंगे कुर्बान

दुश्मन की गोलियों से हम नहीं डरते

Hindustan hamari Aan-ban-Shan haiIske upar bhul se bhi aankh nahin dharateJaan juta denge Ho jaenge kurbanDushman ki goliyon se ham nahin darte

मातृभूमि का कर्ज अपने लहू से चुकाना होगा

इसके चरणों में तभी तेरा ठिकाना होगा

धरतीपुत्र कहलाएगा शूरवीर बन

बयां इतिहास में तेरा भी अफसाना होगा

Matrabhoomi ka karj Apne lahu se chukana hogaTabhi iske charanon mein Tera thikana hogaDhartiputra kahlayega shoorveer banBayan itihaas mein Tera bhi Afsana hoga

हिंदू मुस्लिम में बंटना मत

अपने अंतर्मन को खंगाल लेना

तुम सब केवल हिंदुस्तानी हो

यह वतन तुम सबका है,

संभाल लेना

Hindu Muslim me butna matApne antrman Ko khangal lenaTum sab Keval Hindustani HoYah vatan Tum sabka hai Sambhal lena

Also Read: शुभ मंगलवार व्रत कथा : जानें हनुमान पूजा के लाभ और विधि 2025

Independence Day Shayari in Hindi

श की आजादी के लिए हुए कठोर संघर्ष को कोई नहीं भुला सकता है ।भारत की स्वतंत्रता दिवस का इतिहास तो हम सभी जानते ही है कि कैसे हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान पर खेलकर हमें आजादी दिलाई। हम सभी भारतीय उन सभी महापुरुषों जैसे चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू, लाला लाजपत राय जैसे अनेक स्वतंत्रता के पुजारियों का दिल से अभिवादन करते हैं| उनके इस कर्ज को हम कभी नहीं चुका पाएंगे।उन महान पुरुषों, स्त्रियों को हम सब की तरफ से शत-शत नमन है

Happy independence Day Shayari in Hindi | देशभक्ति शायरी 2026 Shayari Metro

गंगा को छोडा,

हिमालय को छोड़ा

जिसने ताज को छोड़ा,

शिवालय को छोड़ा

उनका इस वतन से अब कोई सरोकार नहीं

टाटा बाय-बाय उनको,

आगे से कोई नमस्कार नहीं

Ganga ko chhoda Himalaya ko chhodaJisne Taj ko chhoda shivalay ko chhodaUnka is watan se ab koi Sarokar nahinTata, bye-bye unko aage se koi namaskar nahin

Happy independence Day Shayari in Hindi | देशभक्ति शायरी 2026 Shayari Metro

कोई पूछता है पहचान अपनी

तो तिरंगा दिखा देते हैं

पूछता है जब जान अपनी,

दिल वतन के प्यार में रंगा दिखा देते हैं

Koi puchta hai pahchan apniTiranga dikha dete HainPuchta Hai jab Jaan apniDil watan ke pyar mein Ranga dikha dete Hain

जब तक सीने में जान रहेगी

उद्घोष करेंगे ‘जय हो’ का

दे आखरी सलामी तिरंगे को

अनुभूति करेंगे गौरव का

Jab tak Sine mein Jaan rahegiUdghosh karenge ‘Jay Ho’ kaDe aakhri Salam tirange koAnubhuti karenge Gaurav ka

भारत सर्व शक्तिमान है

इसकी अपनी अलग आन बान शान है

हम सब इसकी धरा में फले फूले हैं

इसके वजूद से ही बस हमारी पहचान है

Bharat sarv shaktiman HaiIski apni alag Aan ban Shan HaiHam sab iski Dhara mein phale Phule Hain Iske vajud se hi bas hamari pahchan hai

तोड़ नफरत की दीवारें

मोहब्बत की मिसाल खड़ी करो

हाथों में हाथ धर एक-दूसरे के

अपनी सोच विशाल,

थोड़ी बड़ी करो

Tod nafrat ki deewarenMohabbat ki misal Khadi karoHathon mein hath Dhar ek dusre keApni soch Vishal thodi badi karo

देशभक्ति पर बेहतरीन हिंदी शायरी

Happy independence Day Shayari in Hindi | देशभक्ति शायरी 2026 Shayari Metro

15 August Day Shayari

आग ऐसी वफा की लगा जाइए

जलजला सबमें ऐसा जला जाइए

गर बढ़े जो कदम तो वो आगे बढ़े

हौसला दुश्मनों का हिला जाइए

वार बैरी का हो तो वो सीने पे हो

रण में जादू वो अपना चला जाइए

सींच अपने लहू से वतन ये चमन

मोल जख्मों का अपने भुला जाइए

न झुकें सर तेरा ना तिरंगा झुके

फूल वीरों के पथ पे खिला जाइए

कतरा-कतरा बहे खून का गर तेरे

बूंदे माटी से अपनी मिला जाइए |

…… ‘अनु-प्रिया’

Short Poem on Independence Day

Happy independence Day Shayari in Hindi | देशभक्ति शायरी 2026 Shayari Metro

Small Poem on Independence Day in Hindi

aag aisi wafa ki laga jayiyejalajala sabame aisa jala jaayiye

gar badhe jo kadam to vo aage badhehowsla dushmanon kaa hila jaayiye

vaar bairi ka ho to vo seene pe horaṇ men jaadu vo apna chala jayiye

siinch apne lahu se watan ye chamanmol jakhmon ka apne bhula jaayiye

na jhuken sar tera na tirangaa jhukephool veeron ke path pe khila jaayiye

katra-katra bahe khoon ka gar tereboonde maaṭi se apni mila jaayiye.

…… ‘Anu-priya’

Independence Day Poem in Hindi

आज तिरंगा फिर तुमको फहराना होगा

देश- प्रेम के नाम पर हम सभी देशवासी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे शुभ अवसर पर झंडा फहराने और राष्ट्रगान गाने से अधिक और कुछ नहीं करते। यदि देश प्रेम की सच्ची भक्ति और तपस्या कोई करता है, तो वह एक देशभक्त सैनिक से अधिक और कोई नहीं। हमारे जवान अपनी वर्दी पहने दिन -रात सीमाओं पर डट कर कभी ठिठुरते ठंड में, तो कभी भीषण लू के प्रचंड वेग में, कभी भीड़- भाड़ वाले इलाकों में, तो कभी निर्जन वन में आतंकवादियों के बीच अपना कर्तव्य निभाते- निभाते शहीद तक हो जाते हैं ताकि हमारे त्योहारों की रौनक फीकी न पड़े और हम सभी भारतवासी अपने अपने घरों में सुकून से सो सकें। उनका अपना यह कर्तव्य उन्हें अपने घर- परिवार से दूर तो रखता ही है, साथ ही साथ कई बार उन्हें अपने भोजन, नींद, आराम का भी त्याग कर कठिन परिस्थितियों में अनुशासित जीवन बिताना होता है। देश के लिए मर-मिटने का भाव एक सैनिक के अलावा और किसी में शायद नहीं होता। उनके मजबूत कंधों पर ही देश की सुरक्षा का भार रहता है जिसके लिए वे आजीवन प्रतिज्ञाबद्ध रहते हुए अपनी जान की चिंता तक नहीं करते। ऐसे वीर सपूतों को मेरा सादर नमन। मेरा यह गीत भारत-माता की उन्हीं वीर सपूतों को समर्पित है, जिनके स्वास- स्वास में तिरंगा बसा हुआ है। आशा है देश भक्ति के लिए मेरी यह छोटी सी कोशिश आने वाले बच्चों में भी राष्ट्र- प्रेम की भावना को जागृत करेगी।

स्वतंत्रता दिवस पर वीर रस की कविता

Happy independence Day Shayari in Hindi | देशभक्ति शायरी 2026 Shayari Metro

15 August Poem in Hindi

उठो सैनिको!आज तिरंगा फिर तुमको लहराना होगा कफन बांधकर सिर पर अपने मिट्टी का कर्ज निभाना होगा।

कितनों ने शीश कटाए हैं पर हार कभी ना मानी है वे अडिग रहे उस मंजिल पर जो मन में करके ठानी है सेवा में, वतन- परस्ती में अब अपनी जान लुटानी है छलनी हो जाए सीना चाहे इज्जत नहीं गंवानी है लहू का एक-एक कतरा तुमको फिर से आज बहाना होगा उठो सैनिको आज तिरंगा…….

अपनी मां, बेटी, पत्नी की आंखों में हरदम पानी है पर धरती मां की खातिर उसने दे दी जिंदगानी है वीर शिवा-राणा की गाथा फिर से तुमको गानी है तुमसे ही महफूज धरा अब तुमसे नयी कहानी है देश के बच्चे- बच्चे को अब भगत -सुभाष बनाना होगा उठो सैनिको आज तिरंगा……. उठो सैनिको आज तिरंगा…….

वंदे मातरम भारत माता की जय.

….. ‘अनु-प्रिया’

Desh Bhakti Kavita/देशभक्ति कविता

uṭho sainiko!aaj tirangaaphir tumako laharaanaa hogaakaphan baandhakar sir par apanemiṭṭii kaa karj nibhaanaa hogaa.

kitanon ne shiish kaṭaae hainpar haar kabhii naa maanii haive aḍig rahe us manjil parjo man men karake ṭhaanii haisevaa men, vatan- parastii menab apanii jaan luṭaanii haichhalanii ho jaae siinaa chaaheijjat nahiin gamvaanii hailahuu kaa ek-ek kataraa tumakophir se aaj bahaanaa hogaauṭho sainiko aaj tirangaa…….

apanii maan, beṭii, patnii kiiaankhon men haradam paanii haipar dharatii maan kii khaatir usanede dii jindagaanii haiviir shivaa-raaṇaa kii gaathaaphir se tumako gaanii haitumase hii mahaphuuj dharaa abtumase nayii kahaanii haidesh ke bachche- bachche ko abbhagat -subhaash banaanaa hogaauṭho sainiko aaj tirangaa…….uṭho sainiko aaj tirangaa…….

vande maatarambhaarat maataa kii jaya.

….. ‘anu-priya’

दोस्तों! अगर आपको Happy independence Day Shayari in Hindi | देशभक्ति शायरी share करनी है तो आप इन रचनाओं को अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों के साथ Facebook ,Twitter ,Instagram , WhatsApp जैसे अनेक सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अवश्य साझा करें और स्वतंत्रता के पर्व को जोश और उल्लास के साथ मनाएं साथ ही अपने सुझाव हमें कमेंट करके अवश्य बताएं।

Share this article