- •नए साल पर नई हिंदी कविता
- •नए वर्ष की नई बेला पर
- •Best poem, poetry and Kavita on Happy New year
- •Naye Varsh Ki Nai Bela Per
- •नए साल पर नई हिंदी शायरी
- •पहली पसंद होती है
- •Event special Happy New Year Best Hindi Shayari
- •Pahli Pasand Hoti Hai
- •नए साल पर नई हिंदी शायरी
- •नए वर्ष के अभिनंदन की
- •नव वर्ष पर बेहतरीन हिंदी शायरी
- •खुशियां बरसे द्वार आपके
- •नव वर्ष पर शायरी
- •करे आह्वान
- •नव वर्ष पर बेहतरीन हिंदी कविता
- •आया दिसंबर
- •Happy New Year Special Poem/Poetry Kavita
- •Aaya December
- •नव वर्ष पर बेहतरीन हिंदी शायरी
- •नए साल पर
- •अन्य कविताएं
Happy New Year Best Hindi Shayari | नव वर्ष की खूबसूरत शायरी
नए साल पर नई हिंदी कविता
नए वर्ष की नई बेला पर
बिगुल बजाकर जीवन- रण में अपना कदम बढ़ाते रहना।
हे मानुष! तुम कर्मपुरुष बन संघर्षों से टकराते रहना ।
खर्च कर पसीने की बूंदे शोहरत- नाम कमाते रहना।
प्रेम की परिभाषा को गढ़करगिफ्ट बास्केट रिश्ते मधुर बनाते रहना।
अंतरतम तक हो उत्साहित अंतर भेद मिटाते रहना।
दृढ़ निश्चय की लगा चिंगारी मेहनत को सुलगाते रहना।
कर लोगे हर सपने को सच सोच नई अपनाते रहना।
जीवन रूपी महायज्ञ को कोशिश कर सफल बनाते रहना।
सूरज जैसा तेजस्वी बन अपना परचम लहराते रहना।
अविरल बहती नदियों से तुम रोड़े राह हटाते रहना।
कैसे चढ़ना शिखर बताते हिम्मत आप चढ़ाते रहना।
श्रमजीवी चींटी जैसे तुम प्रतिपल कदम बढ़ाते रहना।
क्रीड़ारत विकल विहंग से आशा के पंख फैलाते रहना।
उमड़-उमड़ बरसा बहार सा प्रेम-सुधा बरसाते रहना।
रतन लुटाती वसुंधरा सा सबका मान बढ़ाते रहना।
फूलों की सुगंध को भर जीवन बगिया महकाते रहना।
नए वर्ष की नई बेला पर नई चेतना, नई उमंग संग
सपनों की पाखी में भर तुम, हौसलों को उफनाते रहना।
…… ‘अनु-प्रिया’

Best poem, poetry and Kavita on Happy New year
Naye Varsh Ki Nai Bela Per
bigul bajaakar jeevan- raṇ meapna kadam badhaate rahana.hay maanush! tum karmapurush bansangharshon se ṭakaraate rahana .kharch kar pasiine kii buundeshoharat- naam kamaate rahana.prem kii paribhaashaa ko gadhakarrishte madhur banaate rahana.antartam tak ho utsaahitantar bhed miṭaate rahana.dṛdh nishchay kii laga chingaarimehanat ko sulagaate rahana.kar loge har sapane ko sachsoch nayi apanaate rahana.jiivan ruupi mahayagya kokoshish kar safal banate rahana.suuraj jaisa tejasvi banapana paracham laharaate rahana.aviral bahati nadiyon se tumrode raah haṭaate rahana.kaise chadhana shikhar bataatehimmat aap chadhaate rahana.shramajiivii chiinṭii jaise tumpratipal kadam badhaate rahana.krieeda-rat vikal vihang seaashaa ke pankh phailaate rahana.umad-umad barasaa bahaar saprem-sudhaa barasaate rahana.ratan luṭaatii vasundharaa saasabakaa maan badhaate rahana.phuulon kii sugandh ko bharjiivan bagiyaa mahakaate rahana.naye varsh ki nayi bela parnayi chetana, nayi umang sangsapanon ki paakhi me bhar tum,howsalon ko uphanaate rahana.
…… ‘Anu-priya’
नए साल पर नई हिंदी शायरी
पहली पसंद होती है

मायूस मत होना नाकामयाबियों से कभी
क्योंकि जीत हौसलों से ही बुलंद होती है
नववर्ष बहुत-बहुत मंगलमय रहे आपका
आपको विश करना हमारी सबसे पहली पसंद होती है।
Event special Happy New Year Best Hindi Shayari
Pahli Pasand Hoti Hai
Mayus mat hona nakamiyabiyon se kabhikyunki Jeet hoslo se hi buland Hoti hainav varsh bahut-bahut mangalmay rahe aapkaaapko wish karna hamari sabse pahli pasand hoti hai.
नए साल पर नई हिंदी शायरी
नए वर्ष के अभिनंदन की

नए वर्ष के अभिनंदन की
नवल घड़ी,नव बेला में
नए संकल्पों को धर हृदय में
बढ़ते जाएं जनरेला में
Naye varsh ke Abhinandan kiNaval ghadi,Nav Bela meinnaye sankalpaon ko dhar hriday mebadhate jaen Jan rela mein
नव वर्ष पर बेहतरीन हिंदी शायरी
खुशियां बरसे द्वार आपके

नए वर्ष के सुप्रभात पर
खुशियां बरसे द्वार आपके
मंगलमय बेला का उगता सूरज
पूरन कर जाए काम आपके
Naye varsh ke suprabhat perkhushiyan barse dwar aapkeMangalmaya Bela ka ugta Surajpuran kar jaaye kam aapke
नव वर्ष पर शायरी
करे आह्वान

धन ,बल ,बुद्धि ,ज्ञान का मिले अनुदान
पर इनका तनिक भी ना रखें अभिमान
दिल में जला प्यार, विश्वास, स्वाभिमान के दिए
नववर्ष पर
25वें साल को विदा कर, करें
26वें वर्ष का सहर्ष आह्वान
Dhan, Bal ,buddhi, Gyan ka mile anudanper Inka tanik bhi Na rakhen abhimanDil mein jala pyar,Vishwas, Swabhiman ke diye,nav varsh per25ve sal ko Vida kar, Karen26ve varsh ka saharsh Aahwan
नव वर्ष पर बेहतरीन हिंदी कविता
आया दिसंबर
नया साल अर्थात् नई उम्मीदों, नई आकांक्षाओं, नए सपनों, नई खुशियों की नई शुरुआत करने का साल। पिछली गलतियों से सबक लेकर आने वाली नई चुनौतियों के लिए पूरे जोश, उमंग, उत्साह के साथ फिर से तैयार हो कमर कसकर नए साल के स्वागत का त्यौहार,जो दिसंबर के अंत के साथ और जनवरी के प्रारंभ के साथ शुरू होता है।३१ दिसंबर की कंपकपा देने वाली ठंड में पुराने साल को अलविदा और नववर्ष के आगमन का जश्न, सबकी आंखों में सजे सपनों और आशाओं को पूरा करने का विश्वास जगाकर सबके होठों पर एक हंसी बिखेर जाता हैं। शुभकामनाएं देते हुए प्यारे-प्यारे संदेश मीलों दूर बैठे लोगों को भी आपस में जोड़ देते हैं। जाते हुए दिसंबर और आती हुई जनवरी के इन्हीं खूबसूरत पलों को इस कविता के माध्यम से उकेरने की कोशिश की गई है। हमें आशा है इस कविता में आपको अपने जीवन का प्रतिबिंब अवश्य दिखाई देगा। आपको यह कविता कैसी लगी, कमेंट कर अवश्य बताएं और अगर पसंद आए तो शेयर करें।

आया दिसंबर कुछ आने-जाने को है
वक्त कुछ नया आजमाने को है।
कोहरे का घूंघट ओढ़ अब्र ने
पसेर दी है ओस पूरे बरस की
धूप बस रत्ती भर ही गुनगुनाने को है।
आया दिसंबर….
कलरव करते मदमस्त आजाद पंछियों ने
घोल दी है मिश्री जैसे चमन भर में
पैगाम- ए- अमन शहर भर में बिखर जाने को है।
आया दिसंबर…….
ठिठुरन भरी सर्द रातों में कड़क चाय ने
चुस्कियों से कर दी है सांसे गर्म
दिल दुबककर रजाइयों में बेखबर हो जाने को है।
आया दिसंबर……
सुर्ख लाल होते हुए पलाश के फूलों ने
सजा दिए हैं सर्द रूखे से चेहरे भी
धकेल गमों को पीछे समय अब निखर जाने को है।
आया दिसंबर……..
दीवारों की खूंटी पर टंगे कैलेंडर ने
हलचल सी मचा दी है किसी के स्वागत पर
दिन, साल, महीना सब कुछ बदल जाने को है।
आया दिसंबर………
मन की अभिलाषा में छिपे छंद नए
आतुर से हैं कहीं रच जाने,छप जाने को
क्या तकदीर मेरी भी कल चमचमाने को है।
आया दिसंबर……….
…….. ‘अनु-प्रिया’
Happy New Year Special Poem/Poetry Kavita
Aaya December
aayaa December kuchh aane-jaane ko haivakt kuchh nayaa aajamaane ko hai.
kohare kaa ghuunghaṭ odh abr nepaser dii hai os puure baras kiidhuup bas rattii bhar hii gunagunaane ko hai.aayaa December…
kalarav karate madamast aajaad panchhiyon neghol dii hai mishrii jaise chaman bhar menpaigaam- e- aman shahar bhar men bikhar jaane ko hai.aayaa December……
ṭhiṭhuran bharii sard raaton men kadak chaay nechuskiyon se kar dii hai saanse garmdil dubakakar rajaaiyon men bekhabar ho jaane ko hai.aayaa December……
surkh laal hote hue palaash ke phuulon nesajaa die hain sard ruukhe se chehare bhiidhakel gamon ko piichhe samay ab nikhar jaane ko hai.aayaa December……..
diivaaron kii khuunṭii par ṭange kailenḍar nehalachal sii machaa dii hai kisii ke svaagat pardin, saal, mahiinaa sab kuchh badal jaane ko hai.aayaa December……..
man kii abhilaashaa men chhipe chhand naeaatur se hain kahiin rach jaane,chhap jaane kokyaa takadiir merii bhii kal chamachamaane ko hai.aayaa December………
…… ‘Anu-priya‘
नव वर्ष पर बेहतरीन हिंदी शायरी
नए साल पर

आपकी खुशियों की कभी शाम ना हो
हमें याद करने के सिवा आपका कोई और काम ना हो
नए साल पर ईश्वर से बस यही प्रार्थना है मेरी
कि आपकी विश लिस्ट में मुझसे पहले कोई और नाम ना हो
Aapki khushiyon ki kabhi Sham Na Hohamen yad karne ke Siva aapka koi aur kam Na Honaye sal per Ishwar se bus yahi prathna hai meriki aapki wishlist mein mujhse pahle koi aur Naam Na Ho
अन्य कविताएं
- लिव इन रिलेशनशिप पर कविता- 35 टुकड़े
- मृत्यु पर कविता
- नोटबंदी पर कविता
- प्रकृति पर कविता
- प्रेरणात्मक कविता -कुछ कर दिखाऊंगी
- राजनीति पर कविता
- मोटिवेशनल कविता- किसका कसूर
- वसंत ऋतु पर कविता
- सुभाष चंद्र बोस पर कविता
- बुढ़ापे पर कविता
- बचपन पर कविता
- प्रेम पत्र पर कविता
- गरीबी पर कविता
- परिवर्तन पर कविता