ShayariMetro Logo
Legacy Posts

Latest Bhagwan Ram Par Kavita | Shayari | Status | Quotes 2024

By ShayariMetroUpdated: 3 अगस्त 2024301 min read

Shayarimetro आपके समक्ष भगवान श्री रामचंद्र जी पर एक नई पोस्ट Latest Bhagwan Ram par Kavita / shayari /status/ Quotes लेकर आया है। आशा है आप सभी को अवश्य पसंद आएगी भगवान श्री रामचंद्र जी जो हिंदू धर्म के प्रमुख देवता हैं और जिन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है, अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के पुत्र थे। भगवान राम का जीवन और उनके आदर्शों को रामायण में वर्णित किया गया है, जो महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित महाकाव्य है |

Bhagwan Ram par Kavita | Shayari | Status | Quotes | Shayarimetro

Latest Bhagwan Ram par Kavita

अयोध्या में जन्मे राम ने धर्म, नीति, और श्रेष्ठता के माध्यम से जीवन का सफलतम पथ दिखाया। अपनी पतिव्रता स्त्री सीता, भक्त हनुमान, और भाई लक्ष्मण के साथ मिलकर राम ने धर्म की रक्षा की। भगवान राम की कहानी न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह जीवन के मूल्यों, संघर्षों, और उत्कृष्टता को प्रेरणा देने वाली भी है। राम का चरित्र सद्गुण, शक्ति, और प्रेम का परिचायक है जो लोगों को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

“बाकी हम तैयार हैं”

अयोध्या के राम मंदिर पर नई कविता | भगवान श्री राम पर कविता 2024shayarimetro

भगवान श्री राम पर नई कविता 2024

अयोध्या का राम मंदिर भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह स्थल भगवान राम के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है और अन्यायपूर्ण विवादों के बावजूद, 2019 में अद्भुत भव्य मंदिर की नींव रखी गई। इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में लाखों भक्तों और राष्ट्रवादियों की भागीदारी थी। मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है जो भारतीय समाज को एक साथ लाने में सहारा प्रदान करता है और सभी धर्मों के अनुयायियों के लिए समर्पित है। राम मंदिर का निर्माण एक सामरिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संदेश के साथ जुड़ा है, जो भारतीय समृद्धि की दिशा में अग्रसर है।

राम-राम जपता जा मन रे वही मोक्ष का द्वार है वहीं प्रीत का वृक्ष मिलेगा उसी पर चढ़ उद्धार है। प्राण फूंकती जन-जन में रामायण के बड़े प्रमाण मिलेंगे धर्म की कथा का मर्म श्रवण कर जीवन के नए प्रतिमान गढ़ेंगे सत्य, दया, क्षमा, मर्यादा वर्तमान की नई पुकार है मझधार में फंसे हुए हम बस राम नाम पतवार है ‌।। भक्ति-भाव को अंगीकृत कर लोक का नवनिर्माण करेंगे फहरा करके ध्वजा यशस्वी फिर से सर्वशक्तिमान बनेंगे लोभ, क्रोध, अहं जीवन का कर देते बंटाधार हैं बदल स्वयं को, यह समझें कि दुनिया एक परिवार है ।। सरयू की अमृत धारा बिच शहर में कई आयोजन होंगे होगी छटा निराली अद्भुत धाम में कथा व प्रवचन होंगे परंपरा संग प्रगति का उत्सव क्षितिज का नवविस्तार है भारत के इस पूजन की चर्चा तो सात समंदर पार है ।। इंतजार 500 सालों का हम सब में नई श्वास भरेगा लोकार्पण राम मंदिर का एक नया इतिहास रचेगा जन्मस्थली रामलला में सज गए सब बाजार हैं कोई राजनीति से जोड़े कोई कहे व्यापार है ।। किसी के कहने से क्या होता है चार मुंह चार बात करेंगे त्रेता, द्वापर बच न पाए कलयुग में क्या आस करेंगे जब-जब धर्म की बात चली तो उंगली उठी हजार हैं राममय हैं जन-जन के मन सपना हुआ साकार है ।। प्राण-प्रतिष्ठा रामलला की हर्षोल्लास के साथ करेंगें अवधपुरी दुल्हन सी सजेगी सारे विधि-विधान करेंगें सतयुग से नाता जोड़ेंगे फिर जब कलयुग का हाहाकार है ज्ञान, तर्क ही सार हमारा राम नाम आधार है ।। सीता मां की कसम है हमको, पुण्य के फूल खिलाएंगे सौगंध हमें है राम नाम की सत्य की फसल उगाएंगे विश्वासों में पावनता है जैसी निर्मल गंगधार है तुम सब मुट्ठी जोड़ो तो बस बाकी हम तैयार हैं ।। ….. ‘अनु-प्रिया’

Shri Ram Shayari, Status,Quotes in Hindi

भगवान श्री राम भारतीय सांस्कृतिक धरोहर में महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। उनका जीवन और कार्यक्षेत्र काफी प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने जीवन को धर्म, न्याय, और कर्तव्य के मार्ग पर चलते हुए बिताया। उन्होंने संघर्ष के दौरान महानता, समर्पण, और विश्वास की उच्चता का परिचय दिया। उनके अद्वितीय बल, साहस, और सामर्थ्य ने उन्हें एक महान राजा के रूप में स्थापित किया।

Shri Ram Shayari, Status,Quotes in Hindi |श्री राम शायरी स्टेटस कोट्स इन हिंदी | Shayarimetro

हमारी तो सुबह भी राम से होती है हमारी तो शाम भी राम से होती है नहीं कहते किसी को हेलो बाय-बाय हमारी तो राम-राम भी राम से होती है।। Hamari to subah bhi Ram se Hoti hai Hamari to Sham bhi Ram se Hoti hai Nahin kahate kisi Ko hello, bye-bye Hamari to Ram-Ram bhi Ram se Hoti hai.

संसार में जब-जब गूंजता है श्री राम जी का नारा हिल उठती है धरती, कांप जाता आसमां सारा ताकत देखकर हिंदुत्व की, जहां में मच गया है शोर हो गया अंदाजा सबको कि भगवा पकड़ा है जोर।। Sansar mein jab- jab gunjata hai Shri Ram Ji ka Nara Hil udhati hai Dharti, kaanp jata Aasma Sara Takat dekhkar hindutv ki Jahan mein mach gaya hai shor Ho Gaya andaza sabko ki bhagava pakda hai Jor.

मेरे राम हैं सबके स्वामी वह तो हैं प्रभु अंतर्यामी चलो बोलिए ‘जय श्री राम’ इसमें मिल जाते चारों धाम।। Mere Ram hain sabke Swami Vo to hai Prabhu antaryami Chalo boliye ‘Jay Shri Ram’ Isme mil Jaate Charon dham

वरदान दे संवारते हो कितनों के जीवन मुश्किलों से उबारते हो हम सबको श्रीमन करूं तेरा जाप हरदम, करूं तेरा कीर्तन तुझमें ही बस रमा रहे आपका भक्त आजीवन।।

Vardan de sanwarte ho kitnon ke jivanMushkilon se ubharte ho ham sabko shrimanKarun Tera Jaap hardam, Karun Tera kirtanTujh mein hi bas rama rahe aapka bhakt aajeevan.

Shri Ram Shayari, Status,Quotes in Hindi

Shri Ram Shayari, Status,Quotes in Hindi |श्री राम शायरी स्टेटस कोट्स इन हिंदी | Shayarimetro

कर से कर को जोड़ो ऐसे श्री रामचन्द्र से मन जुड़ जाए वारो उन पर तन-धन ऐसे बस उनसे जीवन जुड़ जाए।। Kar se kar ko jodo aise Shri Ramchandra se man jud jaaye Vaaro un per Tan-Dhan aise Bas unse jeevan jud jaaye.

श्री राम शायरी, स्टेटस, कोट्स इन हिंदी

श्री रामचंद्र जी के अद्वितीय बल, साहस, और सामर्थ्य ने उन्हें एक महान राजा के रूप में स्थापित किया। उनकी जीवनी, रामायण, भारतीय साहित्य का एक प्रमुख भाग है, जो धर्म, नैतिकता, और इंसानियत के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को प्रस्तुत करती है। उनके जीवन और उनके वाल्मीकि रामायण में उनकी वीरता, समर्पण, और धर्म के प्रति समर्पण का उदाहरण समाहित है। उनके चरित्र और उनके कार्य अब भी लोगों को प्रेरित करते हैं।

Shri Ram Shayari, Status,Quotes in Hindi |श्री राम शायरी स्टेटस कोट्स इन हिंदी | Shayarimetro

राम जी के बिना जिंदगी अधूरी है जब तक न जपूं लगे मीलों की दूरी है आपके प्रभाव से ही खुशियां लगे पूरी हैं श्री राम जी आप मेरे लिए बहुत-बहुत जरूरी है।। Ram Ji ke Bina jindagi adhuri hai Jab Tak Na japun Lage Milo ki duri hai Aapke prabhav se hi khushiyan Lage Puri hai Shri Ramji aap mere liye bahut- bahut jaruri hai. हमारे गौरव का प्रतिमान है श्री राम हमारे भारत की पहचान है श्री राम उनके दर्शन मात्र से ही मिल जाए सारे पुण्य हम जैसे हिंदुओं का अभिमान है श्री राम।। Hamare Gaurav ka pratiman hain Shri Ram Hamare Bharat ki pahchan hain Shri Ram Unke Darshan Matra se hi mil jaaye sare punya Hamjaise hinduon ka abhiman hai Shri Ram. जो कोई राम का नाम न जाने न ही समझे ना ही माने अज्ञानी बड़ा अभागा है सोया, कभी न जागा है मर जाएगा मन में मोह लिए दौलत शोहरत की छोह लिए जान ले बात आज की आज रामनाम बस एक इलाज।। Jo koi Ram ka Naam Na jaane Na hi samjhe, Na hi Maane Agnani bada abhaga hai Soya kabhi Na jaga hai Mar jayega man mein moh liye Daulat shohrat ki choh liye Jaan le baat aaj ki aaj Ram Naam bws ek ilaaj.

बांध लीजिए प्रभु हमको अपनी भक्ति की डोर से अकेला महसूस न करूं मैं कभी किसी ओर से।। Bandh lijiye Prabhu humko Apni bhakti ki Dor se Akela mahsus na Karun main kabhi kisi oar se.

गूंजेगा सदियों तक इस धरा में, ऐसा अंजाम लिख देंगे हम हिंदू हैं अपने लहू के कतरे-कतरे से ‘जय श्री राम’ लिख देंगे।। Gunjega sadiyon Tak is Dhara mein, Aisa anjam likh denge Ham Hindu Hain, Apne lahu ke katre katre se ‘Jai Shri Ram’ likh denge.

न ही मेहनत लगेगी न ही पैसा लगेगा न ही टाइम लगेगा न ही खर्चा लगेगा जिससे भी मिलते जाइए कहते जाइए बस ‘जय श्री राम ‘बोलकर देखिए तो बहुत अच्छा लगेगा।। Na hi mehnat lagegi Na hi paise lagega Na hi time lagega Na koi kharcha lagega Jisse bhi milte jaaiye Kahate jaaiye bas ‘Jai Shri Ram’ bol kar dekhiye to Bahut achcha lagega.

श्री राम स्टेटस इन हिंदी

श्री राम जी का जीवन बहुत ही प्रेरणादायक है। वे भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। उनका जन्म अयोध्या में हुआ था। उनके पिता का नाम राजा दशरथ और माता का नाम कौशल्या था। श्री राम जी का विवाह सीता माता से हुआ था। उनका जीवन सम्पूर्ण धर्म, न्याय और साहस की प्रेरणा से भरा है। Also Read 2 line Gulzar Shayari

बिन श्री राम के तो मरोगे भी नहीं डूबते रह जाओगे, पार लगोगे भी नहीं।। Bin Shri Ram ke to maroge bhi nahin Dhundhte rah jaaoge, paar lagoge bhi nahin.

श्री राम मैं विश्वास रख इसकी पोल न लगाइएगा यह तो बहुत कीमती हैं इसका मोल न लगाइएगा।। Shri Ram me Vishwas rakh Iski Pol na lagaiyega Yah to bahut kimati hai Iska mol na lagaiyega.

‘वसुदधैव कुटुंबकम’ की भावना चलती रहे हिंदुत्व की लौ,सब में जलती रहे सबसे प्यारे तो बस राम हमारे उन राम जी की कृपा सब पर बरसती रहे।। Vasudhev kutumbkam ki Bhavna chalti rahe Hindutva ki lau sab mein jalti rahe Sabse pyare to bas Ram hamare Un Ram ji ki kripa sab per barsati rahe.

Shri Ram Shayari, Status,Quotes in Hindi

Shri Ram Shayari, Status,Quotes in Hindi |श्री राम शायरी स्टेटस कोट्स इन हिंदी | Shayarimetro

वह रक्त नहीं, वह पानी है जिसमें राम की धार नहीं वह इंसान मूर्ख पापी है भवसागर से होगा पार नहीं।। Vah rakt nahin vah Pani hai jismein Ram ki dhaar nahin Vah insaan moorakh papi hai Bhavsagar se hoga paar nahin . न किसी का अभाव है बस राम जी का प्रभाव है गूंजता हृदय में बस राम नाम और बसता भक्ति भाव है।। Na kisi ka abhaav hai Bas ram ji ka prabhav hai Gunjata hriday mein bas Ram Naam Aur basta bhakti bhav hai.

दर तेरा हो, सर मेरा हो मुझ पर सदा, असर तेरा हो नहीं जरूरत और किसी की पर वह जब आए, घर मेरा हो || Der Tera Ho, sar Mera Ho Mujh per sada asar Tera Ho Nahin jarurat aur kisi ki Par vah jab aaye, Ghar Mera Ho.

दिन रात मुझे बस यह एक आस रहती है राम जी के चरणामृत की प्यास रहती है मेरे श्री राम से बढ़कर कोई नहीं जग में उनके बिना तो जिंदगी बकवास रहती है।। Din Raat mujhe bas yah ek aas rahti hai Ram ji ke charanamrit ki pyas rahti hai Mere Shri Ram se badhkar koi nahin Jag mein Unke Bina to jindagi bakwas rahti hai.

बांध हृदय में गांठ ले जोरी जान-समझ ले थोरी-थोरी राम ही कर्ता ,राम ही धर्ता राम के हाथ में सबकी डोरी।। Bandh hriday mein ganth le jori Jaan samajh le thori- thori Ram hi karta, Ram hi dharta Ram ke hath mein sabki Dori.

हाथ में धनुष-बाण मिलेगा मुख पर तेज अपार मिलेगा त्रेता युग के महाप्रतापी हमारे रामजी में सब संस्कार मिलेगा।। Hath mein Dhanush-baan milega Mukh per Tej apar milega. Traita Yug ke mahapratapi Hamare Ramji mein sab Sanskar milega.

उसे पैसों का क्या मोह जिसके मन राम बसते हो राम नाम की चाह लगी हो और होठों पर गीत सजते हो।। Use paison ka kya moh Jiske man Ram basate Ho Ram Naam ki chah lagi ho Aur hothon per geet sajate Ho

मंगल भवन अमंगल हारी कर दो नैया पार हमारी द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी आया दास मैं शरण तिहारी।। Mangal bhavan amangal Hari Kar do Naiya paar hamari Dravahu sudsarath ajir Bihari Aaya Das mein Sharan tihaari.

Shri Ram Shayari, Status,Quotes in Hindi

Shri Ram Shayari, Status,Quotes in Hindi |श्री राम शायरी स्टेटस कोट्स इन हिंदी | Shayarimetro

Jay Shri Ram shayari 2024 in Hindi

अपने वनवास के दौरान श्री राम जी ने अपने अदम्य साहस, धैर्य और त्याग का परिचय दिया। वनवास के दौरान उनकी मुलाकात अपने परम भक्त हनुमान जी से हुई थी जिन्होंने उनकी काफी सहायता की। भगवान राम की मर्यादा और वचनवद्धता के लिए ही उन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है। उनका पराक्रम और न्यायप्रियता का प्रदर्शन रामायण में विविध कहानियों के माध्यम से किया गया है। श्री राम जी का जीवन हमें सत्य, धर्म और ध्यान की महत्ता को समझाता है।

हनुमंत जिनके पुजारी हैं लीला जिनकी न्यारी है आज निकली सज-धज के उन राम जी की सवारी है छवि बहुत ही प्यारी है सीता मां सब कुछ वारी हैं राम नाम सदा सुखदाई राम नाम हितकारी है।। Hanumant jinke pujari hain Leela Jinki nyaari hai Aaj nikali saj dhaj ke Un Ram ji ke sawari hai Chhavi bahut hi pyari hai Sita maa sab kuchh vaari hai Ram Naam sada sukhdayi Ram Naam hitkari hai.

पीले अक्षत, पीले फूल राम नाम के रस में झूल प्राण प्रतिष्ठा हो गई अब तो जा, ले आ चरणों की धूल।।

Peele Akshat ,Peele phoolRam naam ke ras mein jhulPran pratishtha ho gai hai ab toJa, le aa charno ki dhul.

Shri Ram Shayari, Status,Quotes in Hindi

Shri Ram Shayari, Status,Quotes in Hindi |श्री राम शायरी स्टेटस कोट्स इन हिंदी | Shayarimetro

जग में पावन एक ही नाम जय श्री राम बोलो जय श्री राम जो राम नाम का करता ध्यान उसके बिगड़े बनते काम, बोलो जितना राम का नाम दिल को आ जाता आराम राम राम जय राजा राम घर बैठे हो जाता धाम जल में, थल में, नभ में राम बूंद-बूंद में बसते राम राम नाम की अलख जगा लो बिन उनके जीवन नाकाम एक रहे बस पास वो मेरे चाहे हो सब कुछ नीलाम।।

Jag me Paavan ek hi naamJai Shri Ram bolo Jai Shri RamJo Ram Naam ka Karta DhyanUske bigade bante kam.Bolo jitna Ram ka NaamDil Ko aa jata aaramRam Ram Jai Raja RamGhar baithe ho jata dhamJal mein, thal mein, nabh me RamBoond Boond mein baste RamRam Naam ki alakh jala loBin unke jivan nakaamEk rahe bas paas vah mereChahe ho sab kuchh neelaam.

जब से छवि निहारी है छाई अजीब खुमारी है राम-राम का रोग लगा है राम नाम बीमारी है।। Jab se chhavi nihari hai Chhai Ajeeb Khumari hai Ram ram ka rog laga hai Ram Naam bimari hai.

Shri Ram Shayari, Status,Quotes in Hindi

हिंदू धर्म में भगवा रंग सामर्थ्य, उत्साह, और शक्ति का प्रतीक है। इसे सूर्य और आग का प्रतिनिधित्व किया जाता है, जो जीवन के प्रेरक होते हैं। भगवा के रंग की भावना विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में भी प्रतिष्ठित है। इसे धर्मिक उत्सव, धार्मिक समर्थन, और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है। भगवा रंग के प्रयोग के साथ, हिंदू धर्म अपने मूल्यों और धार्मिकता की प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

Shri Ram Shayari, Status,Quotes in Hindi |श्री राम शायरी स्टेटस कोट्स इन हिंदी | Shayarimetro

श्री राम जी की शायरी

कर दो ऐलान सारी दुनिया में भगवा ही पहचान सारी दुनिया में लेती रहेगी बस ‘जय श्री राम’का नाम जब तक जुबान सारी दुनिया में।। Kar do Elaan sari duniya mein Bhagava hi pahchan sari duniya mein Leti rahegi bas ‘Jai Shri Ram’ ka Naam Jab tak jubaan sari duniya mein.

हम रामचंद्र के वंशज हैं बस राम-राम ही बोलेंगे, भगवा रंग ओढ़ कर के भक्ति के रस में डोलेंगे।। Ham Ramchandra ke vanshaj Hain Bas Ram Ram hi bolenge Bhagava rang odh karke Bhakti ke ras mein dolenge.

घर को गुलशन सा महका दो भगवा झंडा भी लटका दो सुना राम जी आने वाले मन मंदिर को भी चहका दो।। Ghar ko Gulshan sa mahka do Bhagava jhanda bhi latka do Suna Ram ji aane Wale Man mandir ko bhi chahka do.

गली-कूचे में जा ऐलान कर दे राममंत्र का चहुंओर गुणगान कर दे भगवा ही कपड़े, भगवा ही जेवर दिखेगा आज राम भक्तों का तेवर।। Gali kuchi mein ja elaan kar de Ram Mantra ka chahuor gungan kar de Bhagava hi kapde Bhagwa hi jevar, Dikhega Aaj Ram bhakton ka tevar.

जय हो सत्य सनातन धर्म की जय हो सद्भावना सत्कर्म की गूंज उठे जयकार धरा पर श्रीराम के राजधर्म की।। Jai Ho Satya Sanatan Dharm ki Jay Ho sadbhavna satkarm ki Gunj uthe jaikaar Dhara per Shri Ram ki rajdharm ki.

दुश्मनों की पछाड़ होगी जब वीरों की दहाड़ होगी ऐसा कोई जुगाड़ होगा हिंदुत्व का पहाड़ होगा।। Dushmanon ki pachad hogi Jab veeron ki dahad hogi Aisa koii jugaad hoga Hindutv ka pahad hoga.

दोस्तों! अगर आपको यहां पर हमारे द्वारा लिखी हुई अयोध्या के राम मंदिर पर नई कविता | श्री राम पर कविता पसंद आती है तो आप इस आर्टिकल को अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों के साथ अवश्य शेयर करें। अगर आप Facebook, Twitter, Instagram, WhatsApp पर एक्टिव रहते है तो वहां भी इस पोस्ट को डाले। यहां पर आपको Images भी मिलेंगी जिन्हे आप आसानी से शेयर कर सकते हैं। धन्यवाद।🙏

Share this article