- •Shayari on Life in Hindi जीवन पर शायरी
- •Inspirational Shayari on Life | प्रेरणादायक ज़िन्दगी शायरी
- •Sad Shayari on Life | दुख भरी ज़िन्दगी शायरी
- •Heart Touching Shayari on Life | दिल को छूने वाली शायरी
- •Emotional Life Shayari in Hindi | भावनात्मक जीवन शायरी
- •Zindagi Shayari | जीवन के अनुभवों पर शायरी
- •Life Shayari in Hindi | खूबसूरत जीवन शायरी
- •Motivational Shayari on Life | प्रेरणादायक ज़िन्दगी शायरी
- •Sad Shayari on Life | ज़िन्दगी के ग़म की शायरी
- •2 Line Shayari on Life | दो लाइन की जीवन शायरी
- •Emotional Shayari on Life | भावनाओं को बयां करती शायरी
- •Gulzar Shayari on Life | गुलजार साहब की शायरी
- •Positive Life Shayari | सकारात्मक जीवन शायरी
- •Deep Life Shayari | गहरी सोच वाली शायरी
- •One Line Shayari on Life | एक लाइन में ज़िन्दगी की बातें
- •Heart Touching Shayari on Life | दिल को छूने वाली शायरी
- •Love Shayari on Life | प्रेम और जीवन की शायरी
- •Inspirational Shayari on Life | प्रेरणा देने वाली ज़िन्दगी शायरी
- •Shayari on Life’s Struggles | संघर्ष पर शायरी
- •Shayari on Life Lessons | ज़िन्दगी के सबक पर शायरी
- •Shayari for Tough Times | मुश्किल समय के लिए शायरी
- •Beautiful Life Shayari | खूबसूरत ज़िन्दगी शायरी
- •Shayari on Hope | उम्मीद से भरी शायरी
- •Shayari on Dreams | सपनों पर शायरी
- •Shayari on Happiness | खुशियों पर शायरी
Shayari on Life in Hindi जीवन पर शायरी

जिंदगी जाने क्यों दूर सी होती जा रही है
थोड़ी मजबूर सी होती जा रही है
जितना भी रख लूं संभल कर पांव मगर
जख्म कर बड़ी नासूर सी होती जा रही है
Inspirational Shayari on Life | प्रेरणादायक ज़िन्दगी शायरी

अफवाहों के तो पैर लगे होते हैं
हकीकत ही बस लंगड़ी रह जाती है
Sad Shayari on Life | दुख भरी ज़िन्दगी शायरी

कड़वा है मगर सच्चा है
जब तक जिंदगी है, आदमी बच्चा का बच्चा है
Heart Touching Shayari on Life | दिल को छूने वाली शायरी
खुशी में सारा जमाना आपके पास मिलेगा
दर्द में अकेलेपन का एहसास मिलेगा
यही हकीकत है 4 दिन की जिंदगी की जनाब
कि धोखा हर घड़ी आपके आसपास मिलेगा
Emotional Life Shayari in Hindi | भावनात्मक जीवन शायरी

पत्थर में था वजन का घमंड, जाते पानी में डूब गया
शीशे को था नाजुकता का अहं, पल ही पल में टूट गया
अकड़ी छुईमुई भी कुम्हला जाती बस थोड़े से छूने से
औकात जो बंदा भूला अपनी, अपनों से बस छूट गया
Zindagi Shayari | जीवन के अनुभवों पर शायरी
सबक सिखाती है जिंदगी हर पल कुछ नया
जिसने सीखा जी गया, जिसे नहीं आया वह गया

एक आशियाना तक इस जहां में कहीं बना ना सके
और मेरी जिंदगी मुझसे मेरी कामयाबी पूछती है
Life Shayari in Hindi | खूबसूरत जीवन शायरी
उलझनों से सुलह करना सीख लिया मैंने
अपने आप से ही कलह करना सीख लिया मैंने
जिंदगी तुम भी क्या याद रखोगी
कि अपनी रात को भी सुबह करना सीख लिया मैंने
Motivational Shayari on Life | प्रेरणादायक ज़िन्दगी शायरी

लगी हुई है होड़ यह कैसी हरदम आगे रहने की
क्यों रिश्तो को तोड़ ये पीढ़ी खुश अपने में रहने की
कशमकश में पिघल रहे हैं कितनों के ही ख्वाब नए
भूले-भटको में दौड़ मची है कुछ न कुछ जा बनने की
Sad Shayari on Life | ज़िन्दगी के ग़म की शायरी
जिंदगी तमाशों से भरी पड़ी है
कि हर कोई अपना खेल खेलता है
जाने किस राह की तलाश जारी है
जिसके लिए दुख-दर्द सब झेलता है
2 Line Shayari on Life | दो लाइन की जीवन शायरी
दुनियादारी के बहकावे से जरा बाहर निकल
ए जिंदगी ! मतलब के दिखावे से जरा बाहर निकल
ठगने को तैयार खड़े हैं गिरगिट सारे
इस पलटन के बहकावे से जरा बाहर निकल
Emotional Shayari on Life | भावनाओं को बयां करती शायरी

हर समय गिला न कीजिए
कभी-कभी मिला भी कीजिएतिलमिलाने के किस्से बहुत हैं
फूलों सा खिला भी कीजिएदीयों का पूरा ढेर पड़ा है
उम्मीदों को जला तो कीजिएदिल से दिल मिला हो बस
शहर में ऐसे दाखिला लीजिएसितारे भी बरसेंगे आसमां से
चांद बनने का बस हौसला कीजिएखिलखिलाकर खयालों में क्या फायदा
सामने बस शुरू सिलसिला कीजिए
Gulzar Shayari on Life | गुलजार साहब की शायरी

गवां चुके बहुत वक्त
सिर्फ सांस लेते हुए
तुझको जिएंगे ए जिंदगी
पूरा अहसास लेते हुए
Positive Life Shayari | सकारात्मक जीवन शायरी

हौसले से सारा आसमान नापना था
आसमानों में अपनी उड़ान नापना था
जिंदगी ने हीं पंख काट दिए उसके
उस परिंदे को तो बहुत सा इंतिहान नापना था
Deep Life Shayari | गहरी सोच वाली शायरी
सुना था कि खुदा के घर में
कौन अपना कौन पराया होता है
हकीकत है कि दुनिया में मौज भी उसी की होती है
जिस पर रब का साया होता है
One Line Shayari on Life | एक लाइन में ज़िन्दगी की बातें

ट्रेन सी दौड़ती जिंदगी की रफ्तार बहुत है
खुशियां गिनी-चुनी, गम लगातार बहुत है
Heart Touching Shayari on Life | दिल को छूने वाली शायरी

अनजान राहों पर चलते-चलते
किसी न किसी से
जान पहचान हो ही जाती है
यहां सब कुछ बिकता है दोस्तों
लाख खड़े रहो ढलान पर मगर
काबिलियत है तेरे अंदर तो
एक न एक दिन मंजिल तक
उड़ान हो ही जाती है
Love Shayari on Life | प्रेम और जीवन की शायरी
ए जिंदगी ! तुझे कभी
भटकने न देंगे
मुस्कुराते सिर्फ इसलिए नहीं है
कि खुशियां बहुत है दामन में
पर खड़े हैं डटकर मुसीबतों से
बड़े हौसले-उम्मीदों के साथ
कि इसको किसी भी कीमत पर
बिखरने न देंगे
ए जिंदगी! फिर कहता हूं
तुझे कभी भी
जीवन के किसी मोड़ पर भी
सिसकने न देंगे
Inspirational Shayari on Life | प्रेरणा देने वाली ज़िन्दगी शायरी

भटके हुए राह दिखाने लगे
प्यासें भी प्यास बुझाने लगेठीकरा फोड़ा जब औरों से दर्द का अपने
मुंह लगे लोग भी मुंह बनाने लगेबहाने निराले सुझाने लगे
कुछ नए मामले गर्माने लगेदिलजला मामला बूझकर के मेरे
आग में घी का हवन करवाने लगेउलझा हुआ जानकर वह मुझे
सरेआम तमाशा बनाने लगेधुआंधार लोगों की धांसू करामात
मसलों का मेरे वो मसाला बनाने लगेसामने रोए मेरे, मेरे दर्द से
जाके बाहर कहकहा वो लगाने लगेआपबीती सुनाने का फल जान लो
बस आप ही आप दुनिया में छाने लगे
Shayari on Life’s Struggles | संघर्ष पर शायरी

बारिश में बीज डूबते हैं
पतझड़ में पत्ते टूटते हैं
जिंदगी के मौसम का तो हाल ना पूछो
यहां रिश्ते को रिश्ते चूसते हैं
Shayari on Life Lessons | ज़िन्दगी के सबक पर शायरी
खामोशियां भी कुछ गुनगुना जाती हैं
कोई ना कोई कहानी सुना जाती हैं
गौर से सुनोगे तो बता जाएंगी
आप बीती जिंदगी की भुना जाती हैं
Shayari for Tough Times | मुश्किल समय के लिए शायरी

चलो जिंदगी को अपने
जुनून से जिया जाए
छोड़ो हाय-तौबा
थोड़ा सुकून से जिया जाए
Beautiful Life Shayari | खूबसूरत ज़िन्दगी शायरी

सिद्धांतों को गढ़ने वाले
चंद जुमलों से ही बस पिघल जाते हैंअटल इरादा रखने वाले
थोड़ी नाकामियों से ही हिल जाते हैंहृदय का राग अलापने वाले
चंचल कोयल बन मचल जाते हैंरात के कारवां में निकलने वाले
अब दिन में ही आकर के मिल जाते हैंक्या करें इस रंग बदलती दुनिया के
रंग-ढंग बदलते लोगों काजमे रहते हैं दिनभर पर चौखट पर आपकी
काम पड़ने पर झट से हो ओझल जाते हैं
Shayari on Hope | उम्मीद से भरी शायरी
आंखों का खुश्क, कभी नम होना
जिंदगी में खुशी, कभी गम होना
आसान नहीं होता मोहब्बत का सफर भी
यार को ज्यादा रुलाकर, खुद कम रोना
Shayari on Dreams | सपनों पर शायरी
पहले आम थे
अब सरेआम हैं
पहले बेनाम थे
अब बदनाम है
पहले तमाम थी जिंदगी
अब ईनाम है
Shayari on Happiness | खुशियों पर शायरी
अब और बहलाने की कोशिश न कर
बहुत थक चुके ऐ जिंदगी तुझसे
हाथ जोड़ते, पांव पड़ते हैं तेरे
अब और चलाने की कोशिश न कर