यदि आप अपनी girlfriend या boyfriend को यह बताना चाहते हैं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं, तो आप love gazal hindi | Latest Pyar Mohabbat Ishq Gazal in Hindi का प्रयोग कर सकते हैं। इन प्यार भरी शायरी गजलों के माध्यम से आप न केवल अपने प्रेमी का दिल जीत सकते हैं बल्कि अपने रिश्ते को और भी ज़्यादा गहरा और मज़बूत बना सकते हैं। प्यार में पड़े इंसान को हर चीज़ सुंदर लगने लगती है। इस इश्क को शब्दों में बयां करना आसान नहीं, लेकिन इसे समय-समय पर गहराई देने की ज़रूरत होती है। तो, पेश हैं आपके लिए कुछ शानदार प्यार मोहब्बत इश्क़ वाली शायरी – ग़ज़लें, जो आपके दिल के तारों को अवश्य छू लेंगी।

बेहतरीन प्यार के इजहार पर खूबसूरत गजल

एक नज़्म है छोटी सी तुझ पर

एक नज़्म है छोटी सी तुझ पर हां बोलो गर तो अर्ज करूं
है जमा तुम्हारी यादें दिल में कैसे तुम पर कर्ज करूं।
हक मांगा था हमने हक से तुम बोलो तो फर्ज करुं
है ठौर तुम्हारी चौखट पर अब हो बरकत या फिर हर्ज करूं।
मेरे नाम का इक-इक पन्ना याद में तेरे दर्ज करुं।
अनु मिजाज फकीरी रखेगा इस रोग का अब क्या मर्ज करूं।
Ek nazm hai chhoti si tujh perHaan bolo gar to arj karun
Hain jama tumhari yaden Dil meinKaise Tum per karj karun
Hak Manga tha humne hak seTum bolo to Farz karun
Hai thaur tumhari chaukhat per abho Barkat ya fir harj karun
Mere Naam ka ek-ek PannaYaad mein tere darj karun
Anu mijaj fakiri rakhegaIs Rog ka ab kya marj karun
रुखसार पर खूबसूरत हिंदी गजल
यह गजल प्रेमी-प्रेमिका की मीठी नोकझोंक के ताने-बाने पर आधारित है। इसमें जब प्रेमिका को प्रेमी के घर में एक डायरी मिलती है तो वह उसे पढ़ने को सोचती है पर जैसे ही वह उसे खोलने चलती है तो प्रेमी उसे खोलने से मना कर देता है। इस पर गुस्सा हो वह उसे जैसे ही फाड़ने चलती है, प्रेमी उस डायरी को छीन लेता है और अपने प्रेम का इजहार कुछ इस तरह से करता है………….. Also Read Top 200+ Miss U Jaan Shayari in Hindi | Best मिस यू शायरी हिंदी में और Quotes
हर दास्तां तुम्हें सुनाऊं जरूरी तो नहीं किसी वाकिआ का मुझमें जरा एहसास रहने दो
हर आंसू पोछने को तेरे तैयार बैठे हैं बस तेरा रुखसार मेरी उंगलियों के पास रहने दो
मेरे घर, पड़े पन्नों पर तुम्हारा ही जिक्र है मरोड़ो न करकट समझ, उपन्यास रहने दो
इतिहास गवाही देगा तेरे-मेरे प्यार की कभी इसे परिहास ना जानो, थोड़ी तो आस रहने दो
भले ही रास ना आऊं तुम्हें मैं आज मगर यूं मुझे हताश न करो, मन में जरा उल्लास रहने दो
ताश से क्यों बिखेर देती हो मेरे अरमानों को मुझे अय्याश ना समझो, थोड़ा विश्वास रहने दो
करोगी आभास मेरा जब, कल को हम नहीं होंगे अरे मुझे लाश ना समझो, थोड़ी तो स्वास रहने दो
वो कारावास ही होगा, गुजारे पल बिना तेरे न ही तुम बनो अवनि, न मुझे आकाश रहने दो
बहाना ढूंढ लो ना तुम, कोई मेरे ठिकाने का भले ही खास मत समझो, अनु को बस दास रहने दो
har daastaan tumhen sunaauun jaruurii to nahiinkisii vaakiaa kaa mujhamen jaraa ehasaas rahane do
har aansuu pochhane ko tere taiyaar baiṭhe hainbas teraa rukhasaar merii ungaliyon ke paas rahane do
mere ghar, pade pannon par tumhaaraa hii jikr haimarodo n karakaṭ samajh, upanyaas rahane do
itihaas gavaahii degaa tere-mere pyaar kii kabhiiise parihaas naa jaano, thodii to aas rahane do
bhale hii raas naa aauun tumhen main aaj magar yuunmujhe hataash n karo, man men jaraa ullaas rahane do
taash se kyon bikher detii ho mere aramaanon komujhe ayyaash naa samajho, thodaa vishvaas rahane do
karogii aabhaas meraa jab, kal ko ham nahiin hongeare mujhe laash naa samajho, thodii to svaas rahane do
vo kaaraavaas hii hogaa, gujaare pal binaa teren hii tum bano avani, n mujhe aakaash rahane do
bahaanaa ḍhuunḍh lo naa tum, koii mere ṭhikaane kaabhale hii khaas mat samajho, anu ko bas daas rahane do
बस तुझको ही गाया है

न बदले थे न बदलेंगे, हर बादल ने बतलाया है सावन की बूंदों ने हरदम बस तुझको ही गाया है
कहने को तुम यही कहोगी यह बरसात का पानी है पर प्रियतम मेरी, इन अश्कों में बसता इश्क जुबानी है
मेरी बस तुम एक जरूरत, इसको तुम ना झुठलाना मेरी एक गुजारिश तुमसे, सच-सच मुझको बतलाना
बरसे हैं क्या तेरे आंसू, जब-जब सावन सूखा है कह डालो न मेरी खातिर, बिन तेरे सब रूखा है
मुझे पता है तुम्हें शिकायत हरदम यही अखरती है किसकी झलक मेरी आंखों में, कौन जो दिल में उतरती है
लाजिमी है तेरा कहना क्यों औरों संग जुड़ता नाम तुम्हारा है इस रोसा- रूसाई को छोड़ो यह घनश्याम तुम्हारा है
इंतजार तो करती होगी, क्या हर बार नहीं करती प्यार मुझी से करती होगी, बस इकरार नहीं करती
मेरे दिल की ऊसर जमीन पर मौसमी अर्श तुम्हारा है देखो न मन-मस्तिष्क पटल पर बस स्पर्श तुम्हारा है
Na badale the na badalenge, har baadal ne batalayaa haisaavan ki bundon ne hardam bas tujhako hi gaaya hai
kahane ko tum yahi kahogi yah barsaat kaa pani haipar priyatam merii, in ashkon men basta ishq jubani hai
meri bas tum ek jarurat, isako tum na jhuṭhlanameri ek gujaarish tumse, sach-sach mujhko batlaana
barase hain kyaa tere aansu, jab-jab saavan sukha haikah ḍalo na meri khaatir, bin tere sab rukha hai
mujhe pataa hai tumhen shikaayat haradam yahi akharti haikiski jhalak merii aankhon me, kaun jo dil me utarati hai
laajimi hai tera kahana kyon aurun sang judata naam tumhara haiis rosaa- rusaai ko chhodo yah ghanshyaam tumhara hai
intajaar to karati hogi, kyaa har baar nahiin karatipyaar mujhi se karati hogi, bas ikarar nahin karti
mere dil ki usar jameen par mausami arsh tumhara haidekho na man-mastishk paṭal par bas sparsh tumhara hai
दोस्तो ! आज की ब्लॉग पोस्ट Latest Pyar Mohabbat Ishq Gazal in Hindi | इश्क पर गजल पढ़ने के लिए धन्यवाद। हम आशा करते है कि आप सभी को यह शायरियां पसंद आई होगी। इन शायरियो को आप अपने जिगरी दोस्तों और परिजनों के साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे-Facebook ,Twitter, Instagram ,WhatsApp इत्यादि पर शेयर कर सकते हैं इस पोस्ट के बारे में आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।