- •महाशिवरात्रि स्पेशल शायरी
- •शिव -शंकर, भोलेनाथ ,महादेव भगवान की भक्ति पर हिंदी शायरी/ स्टेटस/कोट्स
- •महादेव शायरी हिंदी
- •बम बम भोले शायरी
- •हर हर महादेव शायरी हिंदी
- •ऊं (ओम ) पर दो लाइन की भक्ति शायरी
- •भगवान शिव शंकर भोलेनाथ पर कविता
- •शिव स्तुति-कविता
- •Bhagwan Shiv Shankar Bholenath per Kavita
- •Jai ho
- •महादेव शायरी हिंदी 2023
- •Mahadev Shayari Hindi 2 Line
- •भोले बाबा शायरी हिंदी 2 लाइन
- •महाशिवरात्रि स्पेशल भक्ति शायरी
- •Best Mahakal shayari in Hindi
महादेव शायरी Mahadev Shayari in hindi, Shiv Shankar Bholenath Kavita, Bhagwan Shiv per Kavita, भगवान शिव पर कविता, बम बम भोले शायरी, हर हर महादेव शायरी, महाशिवरात्रि स्पेशल शायरी आदि दिए गए हैं। शिव, शंकर,महादेव, भोलेनाथ, नीलकंठ, महाकाल इत्यादि अनेकों नामों वाले भगवान शिव के करोड़ों भक्त हैं। यहां पर भगवान शिव शंकर भोलेनाथ पर कविता | भगवान शंकर को समर्पित इन शायरियों और कविताओं को आप अवश्य पढ़े और अपने अनमोल विचार कमेंट कर अवश्य बताएं।
महाशिवरात्रि स्पेशल शायरी

जहां में नफे-नुकसान के
कायदे बहुत हैं
रब की शरण में रहकर देख बंदे
यहां फायदे बहुत हैं
Jahan main nafe-nuksan kekayde bahut hainrabb ki Sharan mein rahakar dekh bande yahan fayde bahut hain
शिव -शंकर, भोलेनाथ ,महादेव भगवान की भक्ति पर हिंदी शायरी/ स्टेटस/कोट्स
पुराणों में लिखित है “हर अनंत हरि कथा अनंता”अर्थात् परमात्मा अनंत है, न तो उसका आदि है न ही अंत। हिंदुओं के 33 करोड़ देवी देवताओं में सबसे प्रमुख स्थान भगवान शिव का है। शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव के 1008 नाम माने जाते हैं। शिव-शक्ति एक दूसरे के पूरक हैं। शक्ति के बिना शिव अपूर्ण हैं। महाशिवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है जिसकी मान्यता है कि इसी पावन दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यह भी कथा प्रचलित है कि इसी दिन भगवान शिव ने तांडव नृत्य करके अपना तीसरा नेत्र खोला था और संपूर्ण ब्रह्मांड को अपने नेत्र की ज्वाला से समाप्त कर दिया था। शिव संघारक है तो परम कल्याणकारी भी हैं। वे तो देवाधिदेव हैं जिनके स्मरण मात्र से ही संपूर्ण दुख नष्ट हो जाते हैं और इतने भोले हैं कि सिर्फ एक लोटे जल मात्र से ही खुश हो जाते हैं। ‘ओम नमः शिवाय’ के पंचाक्षर मंत्र में तो संपूर्ण शक्ति निहित है। कहते हैं कि सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना का सबसे उत्तम दिन है। भगवान शंकर के गले में सर्प, मस्तक पर चंद्रमा,जटा में गंगा, हाथ में त्रिशूल और डमरू और साथ में गौरी, गणेश, कार्तिकेय और नंदी जी हैं।
महादेव शायरी हिंदी

कोई तो है जो सबका नसीब लिखता होगा
किसके मुकद्दर में क्या है गिनता होगा
किसे काबिल बनाना है और किसे कर देना है खाक
खाता खोल सबके फैसले पढ़ता होगा
Koi to hai Jo sabka Naseeb likhta hogakiske mukaddar me kya hai ginta hogakise kabil banana hai aur kise kar dena hai khakkhata khol sabke faisle padta hoga
बम बम भोले शायरी

बम बम भोले
शिव का हो ले
Bam bam bholeShiv ka ho le
हर हर महादेव शायरी हिंदी

जिसने भी बम बम बम बम बोला
उसका आसन कभी न डोला
Jisne bhi bam bam bam bam bolaUska aasan kabhi Na dola

कांटो के बीच रखकर भी
दामन फूल का कभी
नुकीला होने नहीं देता
दुनिया है जो मेरे आंसुओं को
सूखने नहीं देती
और मेरा रब है जो मुझे
गीला होने नहीं देता
Kanton ke bich rakhkar bhiDaaman phool ka kabhiNukeela hone nahin detaduniya hai Jo mere aansuon koSukhne nahin detiaur mera rab hai Jo mujheGila hone nahin deta
ऊं (ओम ) पर दो लाइन की भक्ति शायरी

ओम नमः शिवाय
दूजा नहीं सहाय
Om namah Shivayduja Nahin Sahay
भगवान शिव शंकर भोलेनाथ पर कविता
भगवान शिव अनादि हैं, अनंत हैं। इनका न कोई ओर है, न ही कोई छोर। त्रिदेवों में इन्हें संहारक माना गया है। सनातन धर्म प्रतीक शिव, देवों के देव महादेव के नाम से भी जाने जाते हैं। शंकर, महेश, रुद्र, भोलेनाथ, नीलकंठ, गंगाधर, जटाधारी, उमानाथ इत्यादि कितने ही नामों से इन्हें शोभित किया गया है । शिव कल्याणकारी हैं यद्यपि लय और प्रलय दोनों ही इनके अधीन हैं। कैलाश पर्वत पर विराजमान शिव के गले में नाग देवता,हाथों में डमरू- त्रिशूल, मस्तक पर चंद्रमा और जटाओं से गंगा प्रवाहित होती हुई मानी जाती है। शिव की अर्धांगिनी शक्ति अर्थात पार्वती हैं। शक्ति के बिना शिव, शव के समान है। नंदी बैल को भगवान शिव का एक पवित्र वाहन माना गया है। शिव योग और वैराग्य के देवता हैं तो जगत- पिता भी। सृष्टि के संहारकर्ता हैं तो शांति स्थापक भी। सुर- असुर, पशु-पक्षी, मानव, गंधर्व सभी के द्वारा पूजित हैं । देखा जाए तो संपूर्ण सृष्टि ही शिवमय है। कहा जाता है कि श्रावण मास में की गई शिवार्चना से मनुष्य के सभी दुखों का शमन होता है और दैहिक, दैविक और भौतिक तापों का नाश होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण के महीने में ही माता पार्वती ने तपस्या करके भोलेनाथ को प्रसन्न किया और उन्हें पति रूप में प्राप्त किया था। दूसरी मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय निकले हलाहल विष को पीने से भगवान भोलेनाथ के गले में हो रही जलन को शांत करने के लिए सभी देवताओं ने मिलकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। तभी से लोग इस मास में दूध, दही, घी, शहद, गन्ने के रस और बिल्वपत्र से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर उन्हें प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। कहा जाता है ऐसा करने से भक्तों पर भगवान भोलेनाथ और माता की असीम अनुकंपा बनी रहती है।
आइए हम सभी मिलकर इस गीत के द्वारा भगवान शिव का मानसिक अभिषेक करें और उनका असीम आशीर्वाद प्राप्त करें।
शिव स्तुति-कविता

Bhagwan Shiv Shankar Bholenath per Kavita
Jai ho
jay kaalajayii abhyankar bholenaath kiijay umaapati mere shankar diinaanaath kii.jay chandrachuud prabhaakar yatinaath kii.jay niilakanṭh naṭanaagar gowriinaath kii..
tum jñaan- mukti ke srot, mere mukteshvar hotumase kaṇ-kaṇ hai ot-prot, akhileshvar hotum satyam shivam sundaram, mere vishveshvartujhako bhajataa tan, man ramataa he maheshvarshat-shat naman he tumako trilokiinaath haitiirthon ke tiirth shubhankar tumhen praṇaam hai..
jay nandiishvar shivashambhu bhuutanaath kii.jay puurṇeshvar vṛshaketu bhadr gaṇanaath kii..jay kaalajayii abhyankar bholenaath kii.jay umaapati mere shankar diinaanaath kii..
tum dakshaadhvarahar puushadantabhit avyakt hotum vishveshvar bhaganetrabhid anant hotum paashavimochan khanḍaparashu ho trayiimuurtitum mṛtyunjay jagadguru mere prajaapatishashishekhar kṛpaanidhi kaa sar par haath haichandramowleshvar kailaashii mere saath hain..
jay aniishvar tryambakam pashupatinaath kii.jay parameshvar garaladhar siddhanaath kii..jay kaalajayii abhyankar bholenaath kii.jay umaapati mere shankar diinaanaath kii..ajar amar avinaashii ḍamaruu vaalaa haiyah pralay kaa kartaa mangal bhii karane vaalaa haipiidaa harataa rahataa sur -asuron kii haradamyah to kiichad men bhii kamal khilaane vaalaa haiyah pralayankar to anaathon kaa bhii naath haimere amdar aparampaar aadinaath hai..
jay lokeshvar jyotirmay ambikaanaath kii.jay yogeshvar mahaakaant prathamanaath kii..jay kaalajayii abhyankar bholenaath kii.jay umaapati mere shankar diinaanaath kii..
he shesh, ashesh, prashesh, vishesh namastubhyamhe mahaakaal shambhuu mahesh namastubhyamdevon ke dev vaamadev nishesh namastubhayamhe svaramayii suukshmatanu umesh namastubhyamyah maarak taarak avyay pashupatinaath hainye kshemankar jagataniyantaa praaṇanaath hain..
jay naṭaraajeshvar barphaanii umaanaath kii.jay siddheshvar dukhahaarii vishvanaath kii..jay kaalajayii abhyankar bholenaath kii.jay umaapati mere shankar diinaanaath kii..‘Anu-priya’
Also read : Brihaspativar Vrat Katha
महादेव शायरी हिंदी 2023

शक्ति ओंकार की
अद्भुत है प्रचंड है
उर में जिनका वास,
वो बाबा नीलकंठ है
त्रिकाल महाकाल महादेव
तारणहार हैं
कण- कण का स्वामी
वह अजन्मा, वह अखंड है
shakti omkaar kiadbhut hai, prachanḍ haiur men jinka vaas,vo baba neelakanṭh haitrikaal, mahakaal, mahadevtaaraṇhaar hainkaṇ- kaṇ ka swamivah ajanma, vah akhanḍ hai
Mahadev Shayari Hindi 2 Line

हंकार को पीने वाले की
बस इतनी कहानी है
उसके भोलेपन पर ही तो
पूरी दुनिया दीवानी है
Ahankar ko peene Wale Kibus Itni kahani HaiUske bholepan per hi toPuri duniya deewani Hai

शंकर नाम भभूति को
लीजो माथ लगाए
यह असली श्रृंगार है
भक्तन दियो बताए
shankar naam bhabhuuti koleejo maath lagayeyah asali shringaar haibhaktan diyo bataye

कैलाश लगा दरबार
जटा में गंगधार
डमरु की झंकार
सर्पों का श्रंगार
प्रिय बिल्वपत्र मदार
संग गौरी, गणेश, कुमार
लीला अपरंपार
कर देते भवसागर पार
मेरे शिव का रूप अपार
प्रभु जी सेवा करो स्वीकार
kailaash laga darbaarjaṭa me gangdhaarḍamaru ki jhankaarsarpon ka shrangaarpriya bilvapatr madaarsang gowri, gaṇesh, kumaarlila aparampaarkar dete bhavsaagar paarmere shiv kaa roop apaarprabhu ji seva karo sweekar
भोले बाबा शायरी हिंदी 2 लाइन

ॐ सबसे बड़ा जाप है
इसके तो नाम में ही प्रताप है
ॐ sabse bada Jaap hai Iski to naam mein hi Pratap hai

मैं जहां कहीं भी रहूं भोले को मेरी खबर रहती है
सर पर हाथ हो उनका गर, सारी बद्दुआएं बेअसर रहती है
Main Jahan kahin Bhi rahunBhole ko meri khabar rahti haiSar per hath Ho unka Garsari badduaaen beasar rahti Hain
महाशिवरात्रि स्पेशल भक्ति शायरी

जयकारा हर हर महादेव का
महायोगी आशुतोष देवाधिदेव का
Jaikara har har Mahadev kaMahayogi Ashutosh devaadhidev ka
Best Mahakal shayari in Hindi

कालों के भी काल
गले मुंडमाल
रूप जिनका विकराल
अद्भुत मेरे महाकाल
Kaalon ke Bhi kaalGale mundMalRoop jinka vikaralAdbhut Mere Mahakal
..... 'अनु-प्रिया'