- •जिंदगी की कुछ सच्ची बातें (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)
- •Zindagi ki Sacchi Baatein (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)
- •किसकी आरजू रखें (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)
- •हर मोड़ पर (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)
- •ज्ञान की सच्ची बातें (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)
- •कड़वी सुविचार सच्ची बातें (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)
- •खतरनाक कोरोनावायरस शायरी (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)
- •सवाल उठा नहीं करते (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)
जिंदगी एक आईना है, जो हमें सच्चाई का असली अक्स दिखाती है। इसमें खुशियों के साथ दर्द भी है, सपनों के साथ संघर्ष भी। इस शायरी संग्रह में आपको वही हकीकत मिलेगी जो दिल छू जाए और जीवन के गहरे अर्थ को समझाए।

लड़कियां भी न जाने
किस किरदार सी होती हैं
घर मिलते हैं दो – दो
मगर दोनों में ही किराएदार सी होती हैं
खुशी भी गुजर जाएगी, गम भी गुजर जाएगा
मंजिल की बस आस रख, सफर गुजर जाएगा
जिंदगी की कुछ सच्ची बातें (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)
असफलता को एक और मौका दो
सफलता बन कदम चूमेगी
हर गलती एक सीख है
हर सीख एक नई सफलता की तरफ ले जाती है
सब्र रखने का फल हमेशा मीठा हो
जरूरी नहीं
इसलिए प्रयास करो
प्यार और सम्मान बांटने से बढ़ता है
इसे खूब लुटाइए
Zindagi ki Sacchi Baatein (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)

किसकी आरजू रखें (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)

किसका ख्याल
किसकी आरजू रखें
मशरूफ रहे खुद में या
वक्त का तराजू रखें
लमहे गुमां दिए सारे अपने
बस उसे सोचते- सोचते
और वो सोचती हैं जनाब
अब भी उनकी ही जुस्तजू रखें
हर मोड़ पर (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)

अरमानों से भरा था
अपनी जिंदगी का सफर
हर मोड़ पर टूटते ही चले गए
ज्ञान की सच्ची बातें (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)


उड़ गए परखच्चे
उनके भी
जिनके पर नहीं थेनीलाम वो भी हुए
कभी न कभी
जिनके घर नहीं थेजमाना जालिम है
हर कदम पर धोखा है
यह जानते हुए भीकट गए दुनियादारी
निभाने यारी में
जिनके सिर नहीं थे
कड़वी सुविचार सच्ची बातें (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)
समझदार के लिए इशारा ही काफी होता है
मक्कारों से छुटकारा ही काफी होता है
तजुर्बे से बता रहा हूं तुमको ए दोस्त
जो भाव न दे उससे किनारा ही काफी होता है

बारिशों में जाकर
पतंगे उड़ा क्यों नहीं लेते
खारे समंदर को शरबत सा
बना क्यों नहीं लेते
तुम्हें गुमां है खुद पर
खुदा सा होने का
तो जा
हवा
पानी
धूप
दिन
रात
मौसम
जमीन
आसमान
से अलग
अपना खुद का जहां
बना क्यों नहीं लेते
खतरनाक कोरोनावायरस शायरी (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)

सवाल उठा नहीं करते (Sacchi Jindagi Ki Sacchi Shayari)
घुटती सांसों पर यहां सवाल उठा नहीं करते
सड़ती लाशों पर यहां सवाल उठा नहीं करतेसुना है कि इंसानों की बस्ती बहुत है इसलिए
दो- चार वायरसों पर बवाल उठा नहीं करतेचोटों-जख्मों का भी क्या करें साहिब
जब कोई दवा मरहम भी काम नहीं आताजर्रे- जर्रे डूबें हो जब आंखो के पानी से
तो खूनों में भी उबाल उठा नहीं करते